Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

भागते हुए गिरा, दोनों पैर तुड़वाए… अब दुष्कर्म के आरोपी को भेजा गया जेल

News Desk
News Desk News Desk
08 Jul 2025
10:32 PM
1 min read
भागते हुए गिरा, दोनों पैर तुड़वाए… अब दुष्कर्म के आरोपी को भेजा गया जेल


>राजधानी के गाजीपुर थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी देवकरन सिंह को मंगलवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात के बाद भागते समय आरोपी सड़क किनारे गड्ढे में मुंह के बल गिर पड़ा, जिससे उसके दोनों पैर टूट गए। वह बीते कुछ दिनों से सिविल अस्पताल में भर्ती था, और जैसे ही उसे छुट्टी मिली, पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

देवकरन सिंह मूल रूप से बाराबंकी जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र का निवासी है, लेकिन इन दिनों लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में रह रहा था। पीड़िता के पिता ने 19 जून को आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कराया था।


>परिवार ने पुलिस को बताया कि 18 जून की रात खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए थे, लेकिन सुबह 4:30 बजे जब नींद खुली तो उनकी 13 वर्षीय बेटी घर से गायब मिली।


>जब बेटी नहीं मिली, तो परिजन सर्वोदय नगर स्थित आरोपी देवकरन के घर पहुंचे। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। इस पर परिजन ने शक के आधार पर पड़ोस में छिपकर निगरानी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद आरोपी का भाई और एक दोस्त बाहर निकले, लेकिन किशोरी के बारे में पूछने पर कोई जवाब नहीं दिया और अंदर भाग गए।


>पिता ने जबरन घर में घुसकर तलाशी ली तो आरोपी देवकरन भागने की कोशिश में सड़क किनारे गड्ढे में गिर पड़ा। गिरने से उसके दोनों पैर टूट गए और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद जैसे ही वह ठीक हुआ, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News