Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

गोमतीनगर विस्तार में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को सुरक्षा व साइबर जागरूकता की दी जानकारी

Lucknow News: लखनऊ के मकदूमपुर गांव में पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं और बच्चों को हेल्पलाइन नंबर, साइबर सुरक्षा और महिला-सहायता सेवाओं की जानकारी दी।
News Desk
News Desk News Desk
10 Dec 2025
10:00 PM
1 min read
गोमतीनगर विस्तार में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को सुरक्षा व साइबर जागरूकता की दी जानकारी
हाइलाइट्स
Lucknow News: लखनऊ के मकदूमपुर गांव में पुलिस ने मिशन शक्ति 5
0 के तहत महिलाओं और बच्चों को हेल्पलाइन नंबर, साइबर सुरक्षा और महिला-सहायता सेवाओं की जानकारी दी।


>थाना गोमतीनगर विस्तार पुलिस टीम ने सेक्टर 1 स्थित मकदूमपुर गांव में महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा, नारी स्वावलंबन और साइबर जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया।


>महिला आरक्षी शिवानी सोनकर और मधु जडेजा ने प्रतिभागियों को बताया कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा कई सेवाएं संचालित की जाती हैं। टीम ने महिलाओं को 1076, 1090, 112, 181, 1930, 102 और 108 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता समझाई। साथ ही यूपी-कॉप ऐप, महिला हेल्प डेस्क और महिला सुरक्षा केंद्र की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई।


>कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराधों में बढ़ते खतरों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं को कानूनी अधिकारों, मुख्यमंत्री योजनाओं तथा सुरक्षा तंत्रों से परिचित कराया गया। स्थानीय महिलाओं ने सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर बातचीत की और पुलिस टीम ने त्वरित सहायता उपलब्ध होने का भरोसा दिलाया। मौके पर महिलाओं एवं बच्चों ने जागरूकता पुस्तिकाएं भी प्राप्त कीं, जैसा कि कार्यक्रम की तस्वीरों (पेज 3) में देखा जा सकता है। यह कार्यक्रम पुलिस और समुदाय के बीच विश्वास बढ़ाने तथा महिलाओं की सुरक्षा व अधिकार जागरूकता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News