Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे, संघ की बैठकों में होगी रणनीति पर चर्चा

यूपी में संगठनात्मक गतिविधियों, अभियानों और सरकार-संगठन समन्वय की समीक्षा करेंगे संघ प्रमुख।
Bureau
Bureau News Desk
24 May 2026
04:20 PM
1 min read
मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे, संघ की बैठकों में होगी रणनीति पर चर्चा
हाइलाइट्स
यूपी में संगठनात्मक गतिविधियों, अभियानों और सरकार-संगठन समन्वय की समीक्षा करेंगे संघ प्रमुख।

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत रविवार को तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, मोहन भागवत उत्तर प्रदेश में संघ की गतिविधियों और जमीनी स्तर पर चल रहे अभियानों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश में संगठन की स्थिति और आगामी योजनाओं को लेकर प्रचारकों एवं पदाधिकारियों से फीडबैक लिया जाएगा।

 

बताया जा रहा है कि दौरे के दौरान संघ प्रमुख विभिन्न आयामों से जुड़े पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। इन बैठकों में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की भूमिका और वर्तमान अभियानों की प्रगति पर मंथन होगा। संघ प्रमुख का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। माना जा रहा है कि बैठकों में संगठन की तैयारियों और भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।

 

सूत्रों के मुताबिक, मोहन भागवत सरकार और संगठन के बीच समन्वय के साथ दोनों के कामकाज की भी समीक्षा करेंगे। विभिन्न क्षेत्रों में चल रही योजनाओं और गतिविधियों के प्रभाव पर चर्चा कर आगे की रूपरेखा तय की जाएगी। बैठकों में जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे प्रचारकों और कार्यकर्ताओं से सीधे फीडबैक लिया जाएगा। उनके सुझावों और अनुभवों के आधार पर संघ अपनी आगामी रणनीति और कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में काम करेगा।

 

गौरतलब है कि इससे पहले भी मोहन भागवत 18 फरवरी को लखनऊ आए थे। उस दौरान उन्होंने संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लिया था। मौजूदा दौरे को उसी प्रक्रिया की अगली कड़ी माना जा रहा है, जिसमें संघ अपने कार्यों की लगातार समीक्षा और रणनीतिक तैयारियों पर फोकस कर रहा है।

Explore Related Topics

मोहन भागवत लखनऊ

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News