Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चीफ के इस बयान से खून खोल उठा हर हिंदुस्तानी का

Cricket News: एशिया कप ट्रॉफी को लेकर ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भारतीय मीडिया और BCCI पर बयान जारी किया है।
News Desk
News Desk News Desk
01 Oct 2025
05:58 AM
1 min read
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चीफ के इस बयान से खून खोल उठा हर हिंदुस्तानी का
हाइलाइट्स
Cricket News: एशिया कप ट्रॉफी को लेकर ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भारतीय मीडिया और BCCI पर बयान जारी किया है।


>शिया कप ट्रॉफी को लेकर जारी विवाद अब और गर्म हो गया है। ACC (एशियाई क्रिकेट काउंसिल) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भारतीय मीडिया और BCCI पर सीधे सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने किसी भी तरह की माफी नहीं मांगी है। नकवी के अनुसार, मीडिया में चल रही खबरें पूरी तरह झूठ और गुमराह करने वाली हैं।


>मोहसिन नकवी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में स्पष्ट किया, “मैंने कुछ गलत नहीं किया है और ना ही BCCI से माफी मांगी है और ना ही कभी मांगूंगा। ये झूठी अफवाहें सिर्फ प्रोपेगेंडा हैं, जिसका उद्देश्य अपने ही लोगों को भ्रमित करना है।”


>नकवी ने आगे कहा कि भारत लगातार क्रिकेट में राजनीति को शामिल करता रहा है, जिससे खेल भावना को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने यह भी बताया कि ACC का प्रेसिडेंट होने के नाते वे ट्रॉफी देने के लिए तैयार थे और अब भी हैं। नकवी ने भारतीय प्रतिनिधियों को आमंत्रित करते हुए कहा, “अगर वे ट्रॉफी लेना चाहते हैं, तो ACC के दफ्तर आएं और मुझसे इसे ले जाएं।”


>इससे पहले हुई बैठक में BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने ट्रॉफी के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाया था। सूत्रों के अनुसार नकवी ने फाइनल मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों के व्यवहार पर सवाल उठाए थे। वहीं, शुक्ला ने साफ किया कि एशिया कप ट्रॉफी ACC की संपत्ति है और किसी का व्यक्तिगत अधिकार नहीं है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News