Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया ब्रह्माकुमारीज़ वार्षिक थीम का शुभारंभ

Lucknow News: लखनऊ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ब्रह्माकुमारीज़ की वार्षिक थीम का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। ध्यान, शांति और मूल्य शिक्षा पर दिया संदेश
News Desk
News Desk News Desk
29 Nov 2025
11:51 AM
1 min read
लखनऊ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया ब्रह्माकुमारीज़ वार्षिक थीम का शुभारंभ
हाइलाइट्स
Lucknow News: लखनऊ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ब्रह्माकुमारीज़ की वार्षिक थीम का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। ध्यान, शांति और मूल्य शिक्षा पर दिया संदेश


>सुल्तानपुर रोड स्थित गुलजार उपवन राजयोग ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ब्रह्माकुमारीज़ की वार्षिक थीम का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने ध्यान, आध्यात्मिक चेतना और विश्व शांति पर विचार व्यक्त किए।


>राष्ट्रपति ने ब्रह्माकुमारी बहनों को कलश देकर और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संबोधन में उन्होंने कहा कि शांत और स्थिर मन समाज में शांति की नींव रखता है। उन्होंने आध्यात्मिक चेतना, भाईचारा, करुणा और एकता को विश्व शांति के आधार बताया। मुर्मु ने ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के कार्यों नारी सशक्तिकरण, मूल्य शिक्षा और ध्यान की सराहना की और इसे प्रेरक बताया।


>उन्होंने कहा कि भारत ने विश्व को वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश दिया है और वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में यह सोच और प्रासंगिक हुई है। राष्ट्रपति ने सरकार की योग, ध्यान, शिक्षा और महिला सम्मान संबंधी नीतियों का उल्लेख करते हुए इन्हें समावेशी समाज निर्माण की दिशा में प्रयास बताया।


>कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजयोग मेडिटेशन को सकारात्मक जीवनशैली का माध्यम बताया, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आतंकवाद और उपद्रव के पीछे मन की अस्थिरता प्रमुख कारण है। उन्होंने केंद्र को उत्तर प्रदेश में राजयोग प्रशिक्षण का मॉडल बताया।


>राजयोगिनी बीके राधा दीदी ने अभियान के माध्यम से एकता और विश्वास का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाने की बात कही। समारोह में तीन हजार से अधिक लोग मौजूद रहे। राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने परिसर में पौधारोपण भी किया और मेडिटेशन रूम का अवलोकन किया।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News