Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

राकेश टिकैत के ‘तिलक लगाकर मीट’ बयान पर मचा बवाल

UP News: मुजफ्फरनगर में राकेश टिकैत के ‘तिलक लगाकर मीट’ बयान पर विवाद, अटल चौक नामकरण के सवाल पर दी प्रतिक्रिया से सियासी हलचल।
News Desk
News Desk News Desk
27 Dec 2025
04:24 PM
1 min read
राकेश टिकैत के ‘तिलक लगाकर मीट’ बयान पर मचा बवाल
हाइलाइट्स
UP News: मुजफ्फरनगर में राकेश टिकैत के ‘तिलक लगाकर मीट’ बयान पर विवाद, अटल चौक नामकरण के सवाल पर दी प्रतिक्रिया से सियासी हलचल।


>उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के एक बयान ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। चौक के नामकरण से जुड़े सवाल पर प्रतिक्रिया के दौरान दिए गए उनके शब्दों को लेकर विवाद गहराता दिख रहा है।


>मामला मुजफ्फरनगर जिला कलेक्ट्रेट का है, जहां प्रदूषण के मुद्दे पर फैक्ट्री मालिकों और किसानों के बीच वार्ता चल रही थी। इसी दौरान मीडिया ने मीनाक्षी चौक का नाम बदलकर अटल चौक किए जाने को लेकर सवाल किया। इस पर राकेश टिकैत ने कहा कि मीनाक्षी कौन थे, यह कोई नहीं जानता, जबकि अटल बिहारी वाजपेई को पूरा देश जानता है, क्योंकि वे प्रधानमंत्री रहे हैं। उन्होंने चौक का नाम बदलने पर कोई आपत्ति नहीं जताई।


>इसी बातचीत में टिकैत ने हिंदू संगठनों पर नाराजगी जाहिर करते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग अटल चौक पर तिलक लगाकर मीट खाते हैं, जिससे एक राजनीतिक दल की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य जानबूझकर माहौल बिगाड़ने के लिए किए जाते हैं। राकेश टिकैत ने कहा, नाम हिंदू संगठन का लेते हैं और अटल चौक पर जाकर मीट खाते हैं। एक-दो दिन में इनका ‘सुताई अभियान’ भी चलेगा। टिकैत के इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है, वहीं प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News