Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

नए GST रेट के नाम पर ग्राहकों को किया जा रहा गुमराह, जानें कैसे करें शिकायत

GST News: 22 सितंबर से लागू नए GST रेट ने आम जनता को राहत देने का प्रयास किया है, लेकिन कई कंपनियां टैक्स कटौती की आड़ में ग्राहकों को गुमराह कर रही हैं। उपभोक्ता मंत्रालय ने ऐसे मामलों में शिकायत दर्ज कराने की पूरी प्रक्रिया आसान और मोबाइल पर उपलब्ध कराई है।
News Desk
News Desk News Desk
24 Sep 2025
01:59 AM
1 min read
नए GST रेट के नाम पर ग्राहकों को किया जा रहा गुमराह, जानें कैसे करें शिकायत
हाइलाइट्स
GST News: 22 सितंबर से लागू नए GST रेट ने आम जनता को राहत देने का प्रयास किया है, लेकिन कई कंपनियां टैक्स कटौती की आड़ में ग्राहकों को गुमराह कर रही हैं। उपभोक्ता मंत्रालय ने ऐसे मामलों में शिकायत दर्ज कराने की पूरी प्रक्रिया आसान और मोबाइल पर उपलब्ध कराई है।


>22 सितंबर से देशभर में नया GST रेट लागू कर दिया गया। सरकार की ओर से यह बड़ा कदम आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए उठाया गया है। नई टैक्स स्लेब के अनुसार कई वस्तुओं और सेवाओं पर टैक्स घटाया गया है और कुछ पर जीरो टैक्स लगाया गया है।


>हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कई कंपनियां इस टैक्स कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के बजाय उन्हें भ्रमित कर रही हैं। कुछ कंपनियां पुराने प्रोडक्ट में मामूली बदलाव करके नए मॉडल के रूप में बेच रही हैं, लेकिन कीमतें पहले से अधिक रखी जा रही हैं। इस तरह, नई GST दर से होने वाले फायदे आम आदमी तक नहीं पहुँच पा रहे।


>ग्राहक कैसे कर सकते हैं शिकायत?
उभोक्ता मंत्रालय ने ऐसे मामलों में शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई है। ग्राहक अपने मोबाइल फोन से आसानी से शिकायत कर सकते हैं।


>Whatsapp से शिकायत करने की प्रक्रिया:


    >
  1. 8800001915 पर Hi भेजें।

  2. हिंदी या अंग्रेजी भाषा चुनें।

  3. Register Grievance विकल्प पर क्लिक करें।

  4. अपना राज्य और शहर चुनें।

  5. जिस प्रोडक्ट की शिकायत करनी है, उसकी इंडस्ट्री, कैटेगरी और कंपनी का नाम दर्ज करें।

  6. प्रोडक्ट की कीमत और समस्या लिखकर सबमिट करें।

  7. शिकायत दर्ज होने पर आपको एक शिकायत नंबर मिलेगा।


>शिकायत का स्टेटस चेक करने का तरीका:


    >
  1. ऊपर दिए गए नंबर पर Hi भेजें।

  2. नया रजिस्टर या स्टेटस चेक विकल्प चुनें।

  3. भाषा का चयन करें।

  4. शिकायत नंबर दर्ज कर स्टेटस देखें।


>सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि सोशल मीडिया पर की गई शिकायतों पर भी ध्यान दिया जाएगा और रेवेन्यू इंफोर्समेंट के माध्यम से कंपनियों द्वारा की जा रही प्राइस हेरा-फेरी रोकी जाएगी। नया GST रेट आम जनता के लिए राहत का जरिया है, लेकिन इसका लाभ तभी मिलेगा जब उपभोक्ता सचेत रहें और हेराफेरी करने वाली कंपनियों की शिकायत सही माध्यम से दर्ज कराएँ।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News