Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

नोएडा में मिशन शक्ति फेस-5 का हुआ भव्य आगाज

Noida News: नोएडा में मिशन शक्ति फेस-5 की भव्य शुरुआत हुई, जो महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश दे रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस रैलियों और जागरूकता पहलों के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
News Desk
News Desk News Desk
22 Sep 2025
01:48 AM
1 min read
नोएडा में मिशन शक्ति फेस-5 का हुआ भव्य आगाज
हाइलाइट्स
Noida News: नोएडा में मिशन शक्ति फेस-5 की भव्य शुरुआत हुई, जो महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश दे रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस रैलियों और जागरूकता पहलों के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।


>महिला सुरक्षा और स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति अभियान के फेस-5 की भव्य शुरुआत नोएडा में हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस अभियान का उद्घाटन लखनऊ से किया गया, जिसे नोएडा के सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नरेट में लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से दर्शाया गया।


>इस अवसर पर नोएडा के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर राजीव नारायण मिश्रा ने 'जागरूकता रैली' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली जीआईपी मॉल से शुरू होकर शहर के प्रमुख इलाकों से होते हुए नोएडा स्टेडियम तक पहुँची। रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने का संदेश देना है।


>रैली में लगभग 50 महिला पुलिसकर्मी स्वयंसिद्धा स्कूटी पर सवार होकर महिलाओं को जागरूक कर रही हैं। इसके साथ ही पुलिस की चार-पहिया गाड़ियाँ भी शहर में घूमकर अभियान का संदेश आम जनता तक पहुँचा रही हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिला पुलिसकर्मी विशेष निगरानी रखकर महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित कर रही हैं।


>इस अवसर पर ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत हर थाने में महिला सुरक्षा केंद्र और डेडिकेटेड महिला हेल्पडेस्क स्थापित किए गए हैं। यदि किसी महिला के साथ कोई घटना होती है, तो वह बिना किसी डर के तुरंत पुलिस से संपर्क कर सकती हैं।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News