Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

नोएडा में आंधी-तूफान का कहर - 20 से ज्यादा बिजली पोल गिरे, कई गांवों में दिनभर अंधेरा

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी-तूफान से 20 से अधिक बिजली के खंभे टूटे, कई गांवों में बिजली गुल। फसलों को भी नुकसान।
Bureau
Bureau News Desk
20 Mar 2026
04:15 PM
1 min read
नोएडा में आंधी-तूफान का कहर - 20 से ज्यादा बिजली पोल गिरे, कई गांवों में दिनभर अंधेरा
हाइलाइट्स
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी-तूफान से 20 से अधिक बिजली के खंभे टूटे, कई गांवों में बिजली गुल। फसलों को भी नुकसान।

एनसीआर के नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में आंधी-तूफान और बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। दादरी क्षेत्र सहित कई गांवों में 20 से अधिक बिजली के खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित रही।

 

बुधवार से शुरू हुई तेज आंधी और बारिश का असर गुरुवार तक बना रहा। दादरी, रबूपुरा और जेवर क्षेत्र के कई गांवों में पूरे दिन बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर इन्वर्टर भी जवाब दे गए।

 

तेज हवाओं और बारिश के कारण पेड़ गिरने से बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा, जिससे 20 से अधिक पोल टूट गए और दो दर्जन से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। बिजली विभाग के अनुसार मरम्मत कार्य तत्काल शुरू किया गया और लगभग 3 से 5 घंटे के भीतर कई इलाकों में सप्लाई बहाल कर दी गई।

 

अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार के मुताबिक, आंधी-तूफान के कारण व्यापक नुकसान हुआ, लेकिन टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया।

 

मौसम में बदलाव के चलते जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं तेज हवाओं और बारिश से किसानों को नुकसान हुआ है। कई गांवों में गेहूं की फसल प्रभावित होने की सूचना है। प्रभावित क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था और नुकसान का आकलन जारी है।

Explore Related Topics

नोएडा ग्रेटर नोएडा NCR weather news

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News