Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

नवंबर 2025 में जानें कब रहेंगे बैंक बंद, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखकर निपटाएं जरूरी काम

Bank Holidays November 2025: नवंबर में बैंक बंद रहेंगे तो क्या होगा आपके जरूरी काम का? जानिए पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट और बचाएं खुद को परेशानी से।
News Desk
News Desk News Desk
24 Oct 2025
06:52 AM
1 min read
नवंबर 2025 में जानें कब रहेंगे बैंक बंद, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखकर निपटाएं जरूरी काम
हाइलाइट्स
Bank Holidays November 2025: नवंबर में बैंक बंद रहेंगे तो क्या होगा आपके जरूरी काम का
जानिए पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट और बचाएं खुद को परेशानी से।


>नवंबर 2025 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट सामने आने के बाद ग्राहकों को पहले ही से अपने जरूरी काम निपटाने की चेतावनी दी जा रही है। त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद भी बैंक 9 से 10 दिन के लिए बंद रहेंगे। अगर आप नवंबर में बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो आरबीआई द्वारा जारी अवकाश सूची देखकर ही अपनी योजना बनाएं, ताकि किसी भी तरह की परेशानी न हो।


>नवंबर में गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा जैसे बड़े त्योहार भी पड़ रहे हैं। हालांकि, छुट्टियों के बावजूद डिजिटल और ऑनलाइन माध्यमों से बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी।


>नवंबर 2025 में बैंक बंद रहने के दिन:


    >
  1. 1 नवंबर: बेंगलुरु में कन्नड़ राज्योत्सव और देहरादून में इगास-बग्वाल के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

  2. 2 नवंबर: रविवार होने के कारण पूरे देश के बैंकों में छुट्टी।

  3. 5 नवंबर: पूरे देश में गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के कारण बैंक बंद।

  4. 7 नवंबर: शिलांग में वंगाला महोत्सव के अवसर पर बैंक हॉलिडे।

  5. 8 नवंबर: दूसरा शनिवार, पूरे देश में बैंक बंद।

  6. 9, 16, 23, 30 नवंबर: सभी रविवार होने के कारण बैंक बंद।

  7. 22 नवंबर: चौथा शनिवार, बैंक अवकाश।


>संबंधित शहरों के ग्राहक इन दिनों में बैंक जाने से बचें और अपने जरूरी लेन-देन को पहले निपटा लें। आरबीआई हर साल बैंक की छुट्टियों की आधिकारिक सूची जारी करता है। बैंक शाखा जाने से पहले इस सूची की जांच कर लें, ताकि काम में कोई बाधा न आए।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News