Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले - आसमान में भैंस उड़ा रहे

सुभासपा प्रमुख बोले- अफवाह और झूठ की राजनीति करते हैं अखिलेश यादव, सोशल मीडिया पोस्ट से साधा निशाना।
Bureau
Bureau News Desk
11 May 2026
11:18 AM
1 min read
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले - आसमान में भैंस उड़ा रहे
हाइलाइट्स
सुभासपा प्रमुख बोले- अफवाह और झूठ की राजनीति करते हैं अखिलेश यादव, सोशल मीडिया पोस्ट से साधा निशाना।

 

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। एक्स पर किए गए एक विस्तृत पोस्ट में राजभर ने सपा प्रमुख की राजनीति को अफवाह आधारित बताते हुए उन पर समाज तोड़क राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव से अलग राजनीति की उम्मीद करना आसमान में भैंस उड़ाने जैसा है।

 

राजभर ने अपने बयान में कहा कि जिन्ना को आदर्श मानने और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश के 11 लड़ाकू विमानों के गिरने जैसे देश विरोधी झूठ फैलाने वालों से सकारात्मक राजनीति की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार चुनावी हार के बाद समाजवादी पार्टी के पास केवल महल और अकूत संपत्ति ही बची है।

 

कैबिनेट मंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि अखिलेश यादव दस साल पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, लेकिन आज भी वह जनता की गाढ़ी कमाई से जुटाए गए धन के बल पर किराए के हवाई जहाज से यात्रा करते हैं। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख की राजनीति पूरी तरह ट्विटर, एसी और पीसी पर आधारित है और वह अफवाह फैलाने की राजनीति करते हैं। राजभर ने अपने बयान में तंज कसते हुए कहा कि ओम प्रकाश राजभर जमीन पर भैंस चरा सकता है, लेकिन आसमान में भैंस उड़ाने की कला में सैफई कुनबा ही पारंगत है। 

 

उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी और सुभासपा के बीच बयानबाजी का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। राजभर इससे पहले भी कई बार अखिलेश यादव पर व्यक्तिगत और राजनीतिक हमले कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने सपा प्रमुख पर चुनाव जीतने के लिए टोटके अपनाने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि किसी ज्योतिषी की सलाह पर अखिलेश यादव ने अपने बाल बढ़ाए हैं।

Explore Related Topics

ओम प्रकाश राजभर अखिलेश यादव यूपी राजनीति सपा सुभासपा OP Rajbhar

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News