Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

मैदान पर ‘नफरत’, गानों में ‘मोहब्बत’! रिजवान और पाकिस्तानी खिलाड़ियों का दोहरा चेहरा उजागर

Viral Video: भारत से नफरत लेकिन भारतीय गानों से प्यार! रिजवान समेत पाकिस्तानी खिलाड़ियों का वीडियो हुआ वायरल
News Desk
News Desk News Desk
06 Oct 2025
01:16 AM
1 min read
मैदान पर ‘नफरत’, गानों में ‘मोहब्बत’! रिजवान और पाकिस्तानी खिलाड़ियों का दोहरा चेहरा उजागर
हाइलाइट्स
Viral Video: भारत से नफरत लेकिन भारतीय गानों से प्यार
रिजवान समेत पाकिस्तानी खिलाड़ियों का वीडियो हुआ वायरल


>भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का रोमांच हर बार सुर्खियां बटोरता है, लेकिन इस बार मामला क्रिकेट से ज्यादा "कॉन्ट्रोवर्सी" से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पाकिस्तानी विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान और उनके साथी खिलाड़ी भारतीय फिल्मी गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान गुलाम की शादी का है, जिसमें भारतीय म्यूजिक की धुनों पर पाकिस्तानी खिलाड़ी मस्ती में नाचते दिखाई दिए।


>यह वीडियो सामने आते ही भारतीय फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर मजे लेते नजर आये। कई यूज़र्स ने तंज कसा कि “मैदान पर भारत से नफरत और पार्टी में भारतीय गानों से मोहब्बत – यही है असली पाकिस्तानी अंदाज़!”


>


>


>


>एशिया कप की हार के बाद बढ़ी किरकिरी


>पिछले एक महीने में भारत और पाकिस्तान के बीच चार मुकाबले हुए हैं, और हर बार नतीजा भारत के पक्ष में गया। एशिया कप 2025 के फाइनल में भी पाकिस्तान को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। ऐसे में भारतीय गानों पर थिरकते पाकिस्तानी खिलाड़ियों का वीडियो उनके प्रशंसकों और आलोचकों दोनों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।


>फैंस का कहना है कि अगर भारत से इतनी दुश्मनी है, तो फिर भारतीय संगीत और सिनेमा के दीवाने क्यों बने हुए हैं? यह रवैया क्रिकेट से ज्यादा ‘डबल स्टैंडर्ड’ की मिसाल लगता है।


>महिला टीम ने भी बढ़ाई पाकिस्तान की मुश्किलें


>इसी बीच भारतीय महिला टीम ने भी पाकिस्तान पर जीत का परचम लहराया। कोलंबो में खेले गए वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 88 रन से हराकर लगातार 12वीं बार हराया। यानी मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक, भारत हर मोर्चे पर पाकिस्तान पर भारी पड़ रहा है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News