Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

रालोद ने दिया पंचायत चुनाव में महिलाओं की 33% भागीदारी का वादा

UP Panchayat Chunaav News: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने महिलाओं को 33% भागीदारी देने का ऐलान किया है। पार्टी का कहना है कि महिलाओं की सक्रिय मौजूदगी के बिना राजनीति और लोकतंत्र अधूरा है।
News Desk
News Desk News Desk
19 Sep 2025
12:31 AM
1 min read
रालोद ने दिया पंचायत चुनाव में महिलाओं की 33% भागीदारी का वादा
हाइलाइट्स
UP Panchayat Chunaav News: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने महिलाओं को 33% भागीदारी देने का ऐलान किया है। पार्टी का कहना है कि महिलाओं की सक्रिय मौजूदगी के बिना राजनीति और लोकतंत्र अधूरा है।


>उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने बड़ा दांव खेलते हुए महिलाओं को 33 प्रतिशत भागीदारी देने की घोषणा की है। पार्टी का कहना है कि राजनीति में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना लोकतंत्र अधूरा है।


>गुरुवार को गोमती नगर स्थित पार्टी कार्यालय में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दौरान राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा कि महिला प्रकोष्ठ समाज में बदलाव की धुरी बनेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पंचायत चुनाव में महिलाओं की सशक्त भागीदारी से रालोद को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।


>बैठक में मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि महिलाओं की सक्रियता प्रदेश की राजनीति में सकारात्मक बदलाव लाएगी। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कपिलावे इंदिरा ने कहा कि जब महिला शक्ति संगठन से जुड़ती है तो पार्टी को नई दिशा और ताकत मिलती है।


>बैठक के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यालय में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News