Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

यूपी में गणतंत्र दिवस से पहले चमकेंगे परिषदीय विद्यालय

UP News: गणतंत्र दिवस 2026 से पहले परिषदीय विद्यालयों में साफ-सफाई, मरम्मत और ऑपरेशन कायाकल्प के 19 बिंदुओं पर शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश जारी।
News Desk
News Desk News Desk
30 Dec 2025
06:56 PM
1 min read
यूपी में गणतंत्र दिवस से पहले चमकेंगे परिषदीय विद्यालय
हाइलाइट्स
UP News: गणतंत्र दिवस 2026 से पहले परिषदीय विद्यालयों में साफ-सफाई, मरम्मत और ऑपरेशन कायाकल्प के 19 बिंदुओं पर शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश जारी।


>प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित शैक्षिक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी जनपदों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 से पूर्व विद्यालय परिसरों में साफ-सफाई, गाइड-बायडिंग कार्य तथा मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं को अनिवार्य रूप से सुदृढ़ करने की समयसीमा तय की है।


>महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से जारी आदेश के अनुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रत्येक विद्यालय में राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय ढंग से मनाने के लिए विद्यालय परिसर को पूरी तरह स्वच्छ और सुरक्षित रखा जाएगा। इसके तहत विद्यालय भवन, कक्षाएं, कार्यालय कक्ष, बरामदे, शौचालय, पेयजल स्थल, रसोईघर सहित सभी स्थानों की नियमित एवं व्यापक साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


>निर्देशों में परिसर में फैले कचरे और अपशिष्ट पदार्थों के समुचित निस्तारण पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। इसके साथ ही गाइड-बायडिंग कार्य, रंगाई-पुताई तथा अन्य आवश्यक मरम्मत कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश भी शामिल हैं।


>जिन विद्यालयों में भवन अथवा अन्य सुविधाएं क्षतिग्रस्त हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराने के आदेश दिए गए हैं। विशेष रूप से कार्यशील शौचालय, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था और बुनियादी सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है, ताकि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


>इसके अतिरिक्त, ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत निर्धारित 19 बिंदुओं पर मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं के शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण के निर्देश भी जारी किए गए हैं। जिन विद्यालयों में इन बिंदुओं पर कार्य अधूरे हैं, वहां 26 जनवरी 2026 से पूर्व सभी आवश्यक कार्य पूर्ण कराने के आदेश दिए गए हैं।


>मोनिका रानी (महानिदेशक, स्कूल शिक्षा ) के अनुसार निर्देशों के अनुपालन की निगरानी जनपद स्तर पर की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों की नियमित समीक्षा तथा प्रगति की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News