Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

इश्क, शक और इंतकाम - पत्नी ने घात लगाकर पति के चेहरे पर उंडेला तेजाब

यूपी के पीलीभीत में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पत्नी ने पति के चेहरे पर फेंका तेजाब।
Bureau
Bureau News Desk
28 Apr 2026
01:50 PM
1 min read
इश्क, शक और इंतकाम - पत्नी ने घात लगाकर पति के चेहरे पर उंडेला तेजाब
हाइलाइट्स
यूपी के पीलीभीत में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पत्नी ने पति के चेहरे पर फेंका तेजाब।

इमेज सोर्स (एआई)

 

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने से अपने पति के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। इस हमले में पति गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि आरोपी महिला भी छींटों से घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली क्षेत्र की है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है कि महिला दूसरी मंजिल पर गेट के पास खड़ी होकर इंतजार कर रही थी। जैसे ही पति कमरे से बाहर निकला, महिला ने गिलास में भरा तेजाब उसके चेहरे पर फेंक दिया। इस हमले में पीड़ित व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

पीड़ित हेमंत, जो पेशे से सुनार है, ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी शिल्पी का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध था। इसको लेकर वर्ष 2021 से दोनों के बीच विवाद और कानूनी प्रक्रिया चल रही थी। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर हेमंत ने तलाक की अर्जी भी दी थी। इसी से नाराज होकर महिला रविवार को लखीमपुर से पीलीभीत पहुंची और कथित रूप से इस घटना को अंजाम दिया।

 

घायल हेमंत ने बताया: मुझे लगा कि उसने गर्म चाय फेंकी है। मैंने किचन में जाकर चेहरा धोया, लेकिन जलन बढ़ती गई। जब शावर लिया और तेजाब मुंह में गया, तब खट्टा स्वाद आने पर समझ आया कि यह तेजाब है। हमले के दौरान तेजाब के छींटे पड़ने से महिला भी घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हेमंत की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज को अहम साक्ष्य के रूप में खंगाला जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Explore Related Topics

पीलीभीत एसिड अटैक यूपी क्राइम न्यूज घरेलू विवाद Pilibhit Acid Attack UP Crime News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News