Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

रायबरेली रोड पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से पत्नी की मौत, पति गंभीर

Lucknow News: रायबरेली रोड पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ जब एक अज्ञात वाहन ने मोपेड सवार दंपति को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पत्नी राम सखी की मौत हो गई, जबकि पति राम नरेश गंभीर रूप से घायल हैं।
News Desk
News Desk News Desk
04 Oct 2025
03:44 AM
1 min read
रायबरेली रोड पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से पत्नी की मौत, पति गंभीर
हाइलाइट्स
Lucknow News: रायबरेली रोड पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ जब एक अज्ञात वाहन ने मोपेड सवार दंपति को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पत्नी राम सखी की मौत हो गई, जबकि पति राम नरेश गंभीर रूप से घायल हैं।


>रायबरेली रोड पर कल्ली पश्चिम में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात वाहन ने मोपेड सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 50 वर्षीय राम सखी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति राम नरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।


>जानकारी के अनुसार, राम नरेश और राम सखी एक रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों लोग बाइक से दूर छिटककर सड़क पर गिरे, और अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया।


>स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने राम सखी को मृत घोषित कर दिया। राम नरेश की हालत नाजुक बताई जा रही है।


>पुलिस इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वाहन की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News