Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

आर्थिक मुद्दों को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, इटली की वायरल रील पर उठाए सवाल

इटली में जॉर्जिया मेलानी को चॉकलेट भेंट करते प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो हुआ वायरल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने साधा निशाना।
Bureau
Bureau News Desk
20 May 2026
03:24 PM
1 min read
आर्थिक मुद्दों को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, इटली की वायरल रील पर उठाए सवाल
हाइलाइट्स
इटली में जॉर्जिया मेलानी को चॉकलेट भेंट करते प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो हुआ वायरल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने साधा निशाना।

 

कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर हमला बोला है। इटली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलानी को ‘मेलोडी’ चॉकलेट भेंट करते नजर आ रहे हैं। इसी वीडियो को लेकर राहुल गांधी ने एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

 

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा, “आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बाँट रहे हैं। किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं। पीएम हंसकर रील बना रहे हैं, और भाजपा वाले ताली बजा रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।”

 

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी के इटली दौरे से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब साझा किया जा रहा है। वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलानी को ‘मेलोडी’ नाम की चॉकलेट देते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई उपयोगकर्ताओं ने इसे दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण मुलाकात का प्रतीक बताया, जबकि विपक्ष ने इसे देश के मौजूदा आर्थिक और सामाजिक मुद्दों से जोड़ते हुए सरकार को घेरने का प्रयास किया।

 

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने बयान में देश की आर्थिक स्थिति, किसानों की समस्याओं, बेरोजगारी और छोटे व्यापारियों की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए। राहुल गांधी का यह बयान ऐसे समय आया है जब विपक्ष लगातार महंगाई, रोजगार और आर्थिक नीतियों को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर बना हुआ है।

 

भाजपा की ओर से राहुल गांधी के बयान पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि सोशल मीडिया पर भाजपा समर्थकों और कांग्रेस समर्थकों के बीच इस मुद्दे को लेकर बहस तेज हो गई है।  

Explore Related Topics

राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी मेलोडी चॉकलेट वीडियो जॉर्जिया मेलानी

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →