Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

राहुल गांधी के बयान पर बढ़ा विवाद, लखनऊ में हिंदू महासभा ने थाने में दी शिकायत

राहुल गांधी के बयान पर लखनऊ में दर्ज की शिकायत, पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की कही बात।
Bureau
Bureau News Desk
21 May 2026
08:50 PM
1 min read
राहुल गांधी के बयान पर बढ़ा विवाद, लखनऊ में हिंदू महासभा ने थाने में दी शिकायत
हाइलाइट्स
राहुल गांधी के बयान पर लखनऊ में दर्ज की शिकायत, पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की कही बात।

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में विवाद गहराता दिखाई दे रहा है। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दी गई है। संगठन ने आरोप लगाया है कि एक सभा के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

 

गुरुवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने हजरतगंज थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपी। शिकायत में कहा गया है कि 20 मई को दोपहर करीब तीन बजे वह एक समाचार चैनल पर राहुल गांधी की सभा देख रहे थे। आरोप है कि सभा के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को “गद्दार” कहा।

 

शिशिर चतुर्वेदी ने अपनी शिकायत में कहा कि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े करोड़ों लोगों की भावनाएं इस बयान से प्रभावित हुई हैं। उनका कहना है कि देश के सर्वोच्च पद पर बैठे प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ इस प्रकार की भाषा मर्यादा के विपरीत है और इसे मानहानि की श्रेणी में माना जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इन नेताओं और संगठन से भावनात्मक रूप से जुड़े लोग ऐसी टिप्पणी को स्वीकार नहीं करेंगे। शिकायत में राहुल गांधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

 

वहीं, मामले को लेकर हजरतगंज थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच करेगी और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Explore Related Topics

राहुल गांधी हजरतगंज थाना शिकायत लखनऊ

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News