Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

राहुल गांधी का कोलंबिया में बड़ा बयान: भारत में लोकतंत्र पर हमले हम चीन की तरह...

India News: कोलंबिया में राहुल गांधी ने किया सनसनीखेज बयान, कहा – भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है, हम चीन की तरह लोगों को दबा नहीं सकते। विपक्ष के नेता ने लोकतंत्र, रोजगार और चीन के साथ संबंधों पर दिए ऐसे बयान जो देश में उठाएंगे बहस के नए सवाल।
News Desk
News Desk News Desk
02 Oct 2025
05:55 AM
1 min read
राहुल गांधी का कोलंबिया में बड़ा बयान: भारत में लोकतंत्र पर हमले हम चीन की तरह...
हाइलाइट्स
India News: कोलंबिया में राहुल गांधी ने किया सनसनीखेज बयान, कहा – भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है, हम चीन की तरह लोगों को दबा नहीं सकते। विपक्ष के नेता ने लोकतंत्र, रोजगार और चीन के साथ संबंधों पर दिए ऐसे बयान जो देश में उठाएंगे बहस के नए सवाल।


>कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कोलंबिया की ईआईए यूनिवर्सिटी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और चीन के साथ संबंधों को लेकर अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया को बहुत कुछ दे सकता है, लेकिन इस समय भारत में लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं। राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि भारत चीन की तरह लोगों को दबाकर शासन नहीं कर सकता।


>कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने कहा, "भारत में कई धर्म, भाषाएं और परंपराएं हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था सभी के लिए जगह प्रदान करती है, लेकिन आज इस व्यवस्था पर हर तरफ से हमला हो रहा है। हमें संवाद और सहिष्णुता के जरिए सभी समुदायों को एक साझा मंच पर लाना होगा।"


>राहुल गांधी ने कहा कि भारत खुद को दुनिया का नेतृत्व करने वाला नहीं मानता, बल्कि एक ऐसा देश है जो चीन का पड़ोसी और अमेरिका का घनिष्ठ साझेदार है। उन्होंने आगे कहा कि भारत विभिन्न ताकतों के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ रहा है और लोकतंत्र ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।


>राहुल गांधी ने भारत में आर्थिक विकास के बावजूद रोजगार सृजन पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, "हमारा अर्थव्यवस्था अधिकतर सर्विस सेक्टर पर निर्भर है और मैन्युफैक्चरिंग में हम पीछे हैं। चीन ने गैर-लोकतांत्रिक तरीके से उत्पादन बढ़ाया, लेकिन हमें लोकतांत्रिक ढांचे में मैन्युफैक्चरिंग के लिए मजबूत मॉडल विकसित करना होगा।"


>सोर्स: ANI

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News