Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

रामपुर ने रचा रिकॉर्ड, प्रदेश में सबसे पहले 100% फार्मर आईडी बनाने वाला बना जिला

रामपुर ने शत-प्रतिशत फार्मर आईडी बनाकर यूपी में पहला स्थान हासिल किया। गाजियाबाद दूसरे और अंबेडकरनगर तीसरे स्थान पर रहे।
Bureau
Bureau News Desk
18 Mar 2026
10:44 PM
1 min read
रामपुर ने रचा रिकॉर्ड, प्रदेश में सबसे पहले 100% फार्मर आईडी बनाने वाला बना जिला
हाइलाइट्स
रामपुर ने शत-प्रतिशत फार्मर आईडी बनाकर यूपी में पहला स्थान हासिल किया। गाजियाबाद दूसरे और अंबेडकरनगर तीसरे स्थान पर रहे।

उत्तर प्रदेश में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री/फार्मर आईडी बनाने के विशेष अभियान के तहत रामपुर जिले ने शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह अभियान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 1 जनवरी से शुरू किया गया है, जो 31 मार्च तक जारी रहेगा।

 

राज्य सरकार के अनुसार प्रदेश में कुल 2,88,70,495 किसानों की फार्मर आईडी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक 1,99,42,798 आईडी बनाई जा चुकी हैं। रामपुर को 2,09,828 फार्मर आईडी बनाने का लक्ष्य दिया गया था, जिसे जिले ने 17 मार्च तक पूरा कर लिया।

 

जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के मुताबिक लक्ष्य हासिल करने के लिए गांव-गांव में किसान गोष्ठियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खुली चौपाल और वॉल पेंटिंग के जरिए जागरूकता अभियान चलाया गया। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को घर-घर जाकर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए और नियमित समीक्षा भी की गई।

 

प्रदेश स्तर पर गाजियाबाद ने 38,909 के लक्ष्य के मुकाबले 36,598 आईडी बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि अंबेडकरनगर 3,42,847 के लक्ष्य के मुकाबले 3,10,145 आईडी बनाकर तीसरे स्थान पर रहा। औरैया, बाराबंकी, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मिर्जापुर और बिजनौर भी शीर्ष जिलों में शामिल हैं।

 

फार्मर आईडी के माध्यम से किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, उर्वरक वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड और डिजिटल क्रॉप सर्वे से जुड़ी सुविधाओं का लाभ मिलने का प्रावधान है। अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में 31 मार्च तक शत-प्रतिशत फार्मर आईडी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में 31 मार्च तक शत-प्रतिशत फार्मर आईडी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Explore Related Topics

फार्मर आईडी रामपुर रिकॉर्ड UP farmer registry CM Yogi scheme किसान योजना यूपी

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News