Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

रवि किशन को मिली धमकी, इस बार मोदी-योगी दोनों चले जाएंगे

UP News: बिहार चुनाव प्रचार के बीच गोरखपुर से BJP सांसद रवि किशन को फिर मिली मौत की धमकी और इस बार धमकी देने वाला सिर्फ कोई अनजान शख्स नहीं, बल्कि खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताने वाला है, क्या यह सिर्फ दहशत फैलाने की कोशिश है या किसी बड़ी साजिश का संकेत?
News Desk
News Desk News Desk
07 Nov 2025
07:22 PM
1 min read
रवि किशन को मिली धमकी, इस बार मोदी-योगी दोनों चले जाएंगे
हाइलाइट्स
UP News: बिहार चुनाव प्रचार के बीच गोरखपुर से BJP सांसद रवि किशन को फिर मिली मौत की धमकी और इस बार धमकी देने वाला सिर्फ कोई अनजान शख्स नहीं, बल्कि खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताने वाला है, क्या यह सिर्फ दहशत फैलाने की कोशिश है या किसी बड़ी साजिश का संकेत

बिहार चुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचारक और गोरखपुर से सांसद रवि किशन को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है और मैसेज में लिखा “इस बार मोदी-योगी दोनों चले जाएंगे। रवि किशन भी बचेगा नहीं।”

यह धमकी रवि किशन के करीबी ज्योतिष एवं पुजारी प्रवीन शास्त्री के मोबाइल पर आई, जिन्होंने तत्काल इसकी शिकायत रामगढ़ताल थाना पुलिस से की।

धमकी देने वाले नंबर से प्रवीन शास्त्री को व्हाट्सएप पर:

  • रवि किशन की फोटो पर क्रॉस मार्क

  • भाजपा विधायक प्रदीप शुक्ला की छवि पर भी क्रॉस

  • धमकी भरा ऑडियो व मैसेज भेजा गया।

सबसे चौंकाने वाली बात - उस नंबर की डीपी पर लॉरेंस बिश्नोई का फोटो लगा था, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

कुछ दिन पहले पंजाब निवासी अजय कुमार यादव ने भी रवि किशन को धमकी दी थी, जिसे गोरखपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
लेकिन इस बार धमकी के लहजे से सुरक्षा एजेंसियां और सतर्क हो गई हैं।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News