Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी, स्टेज पर भावुक हुईं प्रिया

News Desk
News Desk News Desk
08 Jun 2025
03:11 AM
1 min read
लखनऊ में क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी, स्टेज पर भावुक हुईं प्रिया


>भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी रविवार को लखनऊ के मशहूर ‘द सेंट्रम’ होटल में बेहद खूबसूरत अंदाज में संपन्न हुई। प्यार और भावनाओं से भरे इस खास मौके पर राजनीति और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल रहीं।


>रिंकू और प्रिया एक-दूसरे का हाथ थामे जब कार्यक्रम स्थल के हॉल में पहुंचे, तो सभी की निगाहें उन पर टिक गईं। स्टेज पर रिंकू ने जैसे ही प्रिया को अंगूठी पहनाई, वो भावुक होकर फफक पड़ीं। रिंकू ने उन्हें संभालते हुए दिलासा दिया। इसके बाद दोनों ने हाथ उठाकर प्यार का इज़हार किया और समारोह में मौजूद सभी मेहमानों का धन्यवाद किया।


>प्रिया सरोज इस खास दिन पर पिंक कलर का डिजाइनर लहंगा पहने बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं, वहीं रिंकू सिंह व्हाइट शेरवानी में राजकुमार जैसे लग रहे थे। स्टेज पर जैसे ही शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ का लोकप्रिय गाना “ओ माही, ओ माही” बजा, माहौल पूरी तरह रोमांटिक हो गया।


>दोनों ने एक-दूसरे को खास डिज़ाइनर रिंग पहनाई। प्रिया ने रिंकू को कोलकाता से मंगवाई गई रिंग पहनाई, जबकि रिंकू ने मुंबई से खासतौर पर खरीदी गई रिंग प्रिया को पहनाई। दोनों अंगूठियों की कुल कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है।


>सेरेमनी से पहले होटल के लॉन में दोनों ने एक साथ फोटोशूट करवाया, जिसमें इनकी केमिस्ट्री देखते ही बनती थी।


>स्टेज पर बधाई देने वालों में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, शिवपाल यादव सहित करीब 20 सांसद मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने नवयुगल के साथ फोटो खिंचवाई और उन्हें शुभकामनाएं दीं।


>प्रिया के पिता और समाजवादी पार्टी के विधायक तूफानी सरोज ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। इस खास मौके पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, पूर्व क्रिकेटर पीयूष चावला और प्रवीण कुमार जैसे नामचीन चेहरे भी मौजूद थे।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News