Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Sambhal News: उत्तर प्रदेश में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के अवैध मकान पर बुलडोजर चला, खुद सांसद मजदूरों से तुड़वाते नजर आए।
News Desk
News Desk News Desk
09 Sep 2025
06:20 AM
1 min read
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
हाइलाइट्स
Sambhal News: उत्तर प्रदेश में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के अवैध मकान पर बुलडोजर चला, खुद सांसद मजदूरों से तुड़वाते नजर आए।


>उत्तर प्रदेश में सरकारी नियमों की अनदेखी करने पर सख्त कार्रवाई का सिलसिला जारी है। समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ दीपा सराय (संभल) में बिना नक्शा मंजूरी के किए गए अवैध मकान निर्माण को लेकर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया। एसडीएम के आदेश पर सांसद के मकान के फ्रंट का 151 वर्ग फीट क्षेत्र बुलडोजर से तोड़ने का कार्य शुरू हो चुका है।


>एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि यदि सांसद तय समय सीमा में अवैध निर्माण हटाएंगे नहीं, तो प्रशासन कार्रवाई करेगा। इसी के तहत सांसद खुद मजदूरों की मदद से अवैध हिस्से को तोड़वा रहे हैं। यह मकान थाना नखासा क्षेत्र के मोहल्ला रायसत्ती में स्थित है। मामला तब गंभीर हुआ था जब अदालत ने 11 अगस्त को सांसद के संशोधित नक्शे को मंजूरी देते हुए 1,35,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया था। साथ ही, 30 दिनों में अवैध निर्माण हटाने का आदेश दिया गया था।


>इस कार्रवाई से पहले भी संभल जिले में प्रशासन ने सख्ती दिखाई थी। 6 सितंबर को मंडल गांव में सपा विधायक इकबाल महमूद के अवैध कब्जे को हटाकर सरकारी जमीन को मुक्त कराया गया था। राजस्व विभाग ने बताया कि यह कब्जा लंबे समय से चल रहा था और जमीन अवैध रूप से बाग में तब्दील कर दी गई थी।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News