Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

बोगस फर्म पंजीकरण में लापरवाही से सरकार को 3.32 करोड़ का नुकसान, राज्य कर अधिकारी हुए निलंबित

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने सीतापुर के राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त संजय नाथ सरोज को निलंबित कर दिया है। उन पर बोगस फर्म पीएस ट्रेडर्स का पंजीकरण तुरंत निरस्त न करने का आरोप है, जिससे सरकार को 3.32 करोड़ रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ।
News Desk
News Desk News Desk
19 Sep 2025
01:05 AM
1 min read
बोगस फर्म पंजीकरण में लापरवाही से सरकार को 3.32 करोड़ का नुकसान, राज्य कर अधिकारी हुए निलंबित
हाइलाइट्स
UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने सीतापुर के राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त संजय नाथ सरोज को निलंबित कर दिया है। उन पर बोगस फर्म पीएस ट्रेडर्स का पंजीकरण तुरंत निरस्त न करने का आरोप है, जिससे सरकार को 3
32 करोड़ रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ।


>उत्तर प्रदेश सरकार ने सीतापुर में तैनात राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त संजय नाथ सरोज को निलंबित कर दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने बोगस फर्म पीएस ट्रेडर्स का पंजीकरण तुरंत निरस्त नहीं किया, जिससे सरकार को 3.32 करोड़ रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ।


>जांच में यह सामने आया कि फर्म का पंजीकरण निरस्त होने में विलंब के कारण इसने इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ उठा लिया। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर संजय नाथ सरोज को निलंबित कर दिया गया।


>राज्य कर विभाग के संयुक्त सचिव रघुवीर प्रसाद की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि में सरोज संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक), राज्य कर, बांदा के कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। जल्द ही उन्हें चार्जशीट भी जारी की जाएगी।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News