Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

पीजीआई लखनऊ में विशाल ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी से 23 वर्षीय युवक को मिला नया जीवन

Lucknow News: SGPGIMS लखनऊ में डॉक्टरों की टीम ने 23 वर्षीय युवक के मस्तिष्क से सवा किलो का विशाल ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला।
News Desk
News Desk News Desk
16 Dec 2025
07:39 PM
1 min read
पीजीआई लखनऊ में विशाल ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी से 23 वर्षीय युवक को मिला नया जीवन
हाइलाइट्स
Lucknow News: SGPGIMS लखनऊ में डॉक्टरों की टीम ने 23 वर्षीय युवक के मस्तिष्क से सवा किलो का विशाल ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला।


>संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में न्यूरोसर्जरी विभाग की टीम ने एक 23 वर्षीय युवक के मस्तिष्क में विकसित विशाल ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकालकर एक जटिल शल्यक्रिया को अंजाम दिया है। यह ट्यूमर खोपड़ी को भेदते हुए बाहर निकल आया था, जिससे रोगी को गंभीर शारीरिक और सामाजिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।


>बिहार के सारण जिले के निवासी नितेश कुमार इस दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। ट्यूमर के कारण उनके ललाट पर बड़ी गांठ और आंखों में असामान्य उभार दिखाई दे रहा था। इलाज के लिए वे SGPGIMS पहुँचे, जहां ऑपरेशन से पहले न्यूरोइंटरवेंशनिस्ट डॉ. विवेक और डॉ. सूर्यकांत ने ट्यूमर की रक्त आपूर्ति को कम किया। इसके बाद न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रो. अरुण कुमार श्रीवास्तव और प्रो. कुंतल कांति दास के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम ने सर्जरी की।


>करीब सवा किलोग्राम वजनी इस विशाल ट्यूमर को अत्यंत सूक्ष्म और चुनौतीपूर्ण तकनीक से निकाला गया। सर्जरी में हेड एंड नेक सर्जन, प्लास्टिक सर्जरी और एनेस्थीसिया विभाग की टीम भी शामिल रही।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News