Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

एसजीपीजीआई लखनऊ को मिली रोबोटिक सर्जरी की बड़ी उपलब्धि

Lucknow News: एसजीपीजीआई लखनऊ में डॉक्टरों ने अल्ट्रा–मिनिमली इनवेसिव रोबोटिक तकनीक से दुर्लभ मूत्राशय ट्यूमर की विश्व की पहली सफल सर्जरी की।
News Desk
News Desk News Desk
27 Dec 2025
04:44 PM
1 min read
एसजीपीजीआई लखनऊ को मिली रोबोटिक सर्जरी की बड़ी उपलब्धि
हाइलाइट्स
Lucknow News: एसजीपीजीआई लखनऊ में डॉक्टरों ने अल्ट्रा–मिनिमली इनवेसिव रोबोटिक तकनीक से दुर्लभ मूत्राशय ट्यूमर की विश्व की पहली सफल सर्जरी की।


>लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में डॉक्टरों ने चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संस्थान में मूत्राशय के एक अत्यंत दुर्लभ ट्यूमर का अल्ट्रा–मिनिमली इनवेसिव रोबोटिक तकनीक से सफल ऑपरेशन किया गया है, जिसे इस तरह की सर्जरी का विश्व का पहला मामला बताया जा रहा है।


>यह जटिल सर्जरी 60 वर्षीय मरीज पर की गई, जिन्हें पेशाब के दौरान चक्कर आना, बार-बार बेहोशी, तेज़ दिल की धड़कन, सिरदर्द और अचानक अत्यधिक ब्लड प्रेशर बढ़ने जैसी गंभीर समस्याएं हो रही थीं। विस्तृत जांच के बाद सामने आया कि मरीज को मूत्राशय का एक दुर्लभ ट्यूमर है, जो हार्मोन स्राव के कारण इन लक्षणों को उत्पन्न कर रहा था।


>सर्जरी का नेतृत्व एसजीपीजीआई के यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. उदय प्रताप सिंह ने किया। टीम में डॉ. संचित रुस्तगी और डॉ. स्निग्ध गर्ग शामिल थे। ऑपरेशन में अत्याधुनिक रोबोटिक मशीन का उपयोग करते हुए बिना बड़े चीरे के सीधे मूत्राशय के अंदर से ट्यूमर को निकाला गया।


>डॉ. उदय प्रताप सिंह ने बताया कि सामान्यतः ऐसे ट्यूमर का ऑपरेशन दूरबीन या पेट में बड़ा चीरा लगाकर किया जाता है, जिससे आसपास के अंगों को नुकसान का खतरा रहता है। रोबोटिक तकनीक से यह जोखिम कम हुआ और मरीज को कम दर्द के साथ तेजी से रिकवरी मिली।


>ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया टीम की भूमिका भी अहम रही। प्रो. डॉ. संजय धीरज, प्रो. डॉ. अमित रस्तोगी, डॉ. प्रकाश चंद्र और सीनियर रेज़िडेंट डॉ. शिवेक ने ब्लड प्रेशर में अचानक उतार-चढ़ाव की स्थिति को सुरक्षित रूप से नियंत्रित किया। रोबोटिक ओटी इंचार्ज मनोज कुमार और सीनियर नर्सिंग ऑफिसर लिजी जोसेफ सहित ऑपरेशन थिएटर टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News