Saturday, 18 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ के अग्रवाल समाज में चुनावी सरगर्मी तेज, 42 नामांकन दाखिल... अब इन बड़े चेहरों पर टिकी सबकी नजर

श्री अग्रवाल सभा के त्रिवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष से लेकर कार्यकारिणी सदस्य तक विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने भरे नामांकन, चुनाव अधिकारी को सौंपे गए कुल 42 आवेदन।
Bureau
Bureau News Desk
18 Jul 2026
07:32 PM
1 min read
लखनऊ के अग्रवाल समाज में चुनावी सरगर्मी तेज, 42 नामांकन दाखिल... अब इन बड़े चेहरों पर टिकी सबकी नजर
हाइलाइट्स
श्री अग्रवाल सभा, लखनऊ के त्रिवार्षिक चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी।
अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की।
कार्यकारिणी सदस्य के 21 पदों और पंच निर्णायक मंडल के 4 पदों के लिए भी नामांकन दाखिल।
कुल 42 नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी भरत भूषण गुप्ता को सौंपे गए।

श्री अग्रवाल सभा, लखनऊ के आगामी त्रिवार्षिक निर्वाचन को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं। इस बार अध्यक्ष से लेकर कार्यकारिणी सदस्य और पंच निर्णायक मंडल तक कुल 42 नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी को सौंपे गए हैं, जिससे समाज में चुनाव को लेकर उत्साह और चर्चा दोनों बढ़ गई हैं।

सभा के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सुरेन्द्र नाथ अग्रवाल (त्रिमूर्ति) ने नामांकन किया है। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए यतेंद्र कुमार सिंघल, महामंत्री पद के लिए नीलेश अग्रवाल (टाटा) तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए गोविंद कृष्ण अग्रवाल (पप्पू बोरा) ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके अलावा मंत्री पद के लिए सुधीश गर्ग सहित कुल छह उम्मीदवारों ने नामांकन प्रस्तुत किया।\

यह खबर भी पढ़े - सिर्फ एक क्यूआर कोड और उड़ गए ₹19 हजार, लखनऊ में ऑटो चालक को बंधक बनाकर साइबर ठग ने मोबाइल से ले लिया डिजिटल लोन

उपाध्यक्ष पद के लिए दीपक अग्रवाल सहित छह उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान में अपनी दावेदारी पेश की है। वहीं मीडिया प्रभारी पद के लिए असित अग्रवाल (आशीष) ने नामांकन दाखिल किया। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के 21 पदों तथा पंच निर्णायक मंडल के चार पदों के लिए भी उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं।

चुनाव प्रक्रिया के तहत सभी पदों के लिए प्राप्त कुल 42 नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी भरत भूषण गुप्ता को सौंपे गए। अब निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच, वैध प्रत्याशियों की सूची और आगे की चुनावी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद श्री अग्रवाल सभा के त्रिवार्षिक चुनाव को लेकर समाज के सदस्यों में उत्सुकता बढ़ गई है। अब सभी की निगाहें आगामी चुनावी कार्यक्रम और विभिन्न पदों पर होने वाले मुकाबले पर टिकी हैं।

Explore Related Topics

लखनऊ Lucknow News अग्रवाल समाज

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News