Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

बिना रिचार्ज कितने दिन तक चालू रहेगी आपकी सिम? Jio, Airtel और Vi यूजर्स जानें ये बड़ा नियम

क्या आपकी सिम बिना रिचार्ज के भी महीनों तक चालू रह सकती है? Jio, Airtel और Vi यूजर्स के लिए यह जानकारी आपके मोबाइल नंबर को हमेशा के लिए बचा सकती है।
News Desk
News Desk News Desk
05 Sep 2025
07:14 AM
1 min read
बिना रिचार्ज कितने दिन तक चालू रहेगी आपकी सिम? Jio, Airtel और Vi यूजर्स जानें ये बड़ा नियम
हाइलाइट्स
क्या आपकी सिम बिना रिचार्ज के भी महीनों तक चालू रह सकती है
Jio, Airtel और Vi यूजर्स के लिए यह जानकारी आपके मोबाइल नंबर को हमेशा के लिए बचा सकती है।


>मोबाइल टैरिफ महंगे होने के बाद से यूजर्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि बिना रिचार्ज किए उनकी SIM कितने दिन तक चालू रह सकती है? खासकर उन लोगों के लिए, जो सेकेंडरी सिम केवल बैंकिंग सेवाओं या नेटवर्क कवरेज के लिए रखते हैं। टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को कुछ राहत देती हैं और बिना रिचार्ज के भी सीमित समय तक इनकमिंग कॉल्स और एसएमएस रिसीव करने की सुविधा उपलब्ध कराती हैं।


>TRAI के नियमों के अनुसार, यदि किसी सिम का लगातार 90 दिनों तक इस्तेमाल नहीं होता यानि कोई कॉल, एसएमएस या डेटा यूज़ नहीं किया जाता तो नंबर डिएक्टिवेट कर दिया जाता है। यह नियम Jio, Airtel और Vi सभी कंपनियों पर लागू है।


>यदि 90 दिन पूरे होने के बाद भी आपके अकाउंट में 20 रुपये से अधिक बैलेंस है, तो कंपनी स्वतः 20 रुपये काटकर आपकी सिम की वैधता 30 दिन और बढ़ा देती है। यह प्रक्रिया तब तक जारी रहती है जब तक बैलेंस खत्म न हो जाए। बैलेंस शून्य होते ही नंबर डिएक्टिवेट हो जाता है।


>अगर आपकी सिम डिएक्टिवेट हो चुकी है, तो आपके पास इसे दोबारा चालू कराने के लिए 15 दिन का समय होता है। इस दौरान 20 रुपये शुल्क देकर नंबर को री-एक्टिवेट कराया जा सकता है। निर्धारित समय में री-एक्टिवेट न करने पर नंबर स्थायी रूप से बंद हो जाएगा।


>यानि, Jio, Airtel और Vi ग्राहक बिना रिचार्ज किए भी लगभग 90 दिन तक अपनी सिम पर इनकमिंग कॉल्स और एसएमएस का फायदा उठा सकते हैं। लेकिन इस दौरान कोई आउटगोइंग कॉल, एसएमएस या डेटा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इसलिए अगर आप अपनी सेकेंडरी सिम को लंबे समय तक सक्रिय रखना चाहते हैं, तो समय-समय पर न्यूनतम बैलेंस बनाए रखना या उसका उपयोग करना बेहद ज़रूरी है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News