Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ को मिली नई सौगात: अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एसएसएम हॉस्पिटल का हुआ भव्य उद्घाटन

Lucknow News: लखनऊ में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाला एसएसएम हॉस्पिटल अब जनता के लिए खुल गया है। महापौर सुषमा खड़गवाल ने इसका शुभारंभ किया, जहां आधुनिक तकनीक और अनुभवी डॉक्टरों की टीम मौजूद है।
News Desk
News Desk News Desk
29 Oct 2025
11:42 AM
1 min read
लखनऊ को मिली नई सौगात: अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एसएसएम हॉस्पिटल का हुआ भव्य उद्घाटन
हाइलाइट्स
Lucknow News: लखनऊ में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाला एसएसएम हॉस्पिटल अब जनता के लिए खुल गया है। महापौर सुषमा खड़गवाल ने इसका शुभारंभ किया, जहां आधुनिक तकनीक और अनुभवी डॉक्टरों की टीम मौजूद है।


>राजधानी लखनऊ में बुधवार को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त एसएसएम हॉस्पिटल का शुभारंभ हुआ। इस हॉस्पिटल का उद्घाटन नगर की महापौर सुषमा खड़गवाल ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार के.पी. तिवारी, कल्पना तिवारी एवं  विधायक योगेश शुक्ला बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहे।


>उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों ने अस्पताल की आधुनिक संरचना और नवीनतम चिकित्सा उपकरणों की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. प्रमोद कुमार जे ने कहा कि, “हमने अपनी यात्रा एक छोटे क्लिनिक से शुरू की थी, लेकिन लोगों के विश्वास और हमारी कड़ी मेहनत के बल पर आज हम लखनऊ जैसे शहर में एक बड़े हॉस्पिटल के रूप में अपनी पहचान बना पाए हैं। हमारा उद्देश्य मरीजों को विश्वस्तरीय इलाज उपलब्ध कराना है ताकि वे उचित समय पर स्वस्थ हो सकें।”


>एसएसएम हॉस्पिटल में अत्याधुनिक आईसीयू, 24×7 इमरजेंसी सेवाएं, डिजिटल डायग्नोस्टिक सेंटर और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल का लक्ष्य लखनऊ ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों के मरीजों को भी उच्चस्तरीय उपचार मुहैया कराना है।


>उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी कहा कि इस क्षेत्र में एक आधुनिक हॉस्पिटल का खुलना स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News