Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या, कपिल सिब्बल ने कहा- राजनीति में हिंसा की कोई जगह नहीं

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना पर कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने प्रतिक्रिया देते हुए राजनीतिक हिंसा की निंदा की। जानिए पूरी घटना और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं।
Bureau
Bureau News Desk
07 May 2026
12:45 PM
1 min read
बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या, कपिल सिब्बल ने कहा- राजनीति में हिंसा की कोई जगह नहीं
हाइलाइट्स
पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना पर कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने प्रतिक्रिया देते हुए राजनीतिक हिंसा की निंदा की। जानिए पूरी घटना और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के कुछ ही घंटे बाद भाजपा नेता और विपक्ष के प्रमुख चेहरे सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर हिंसा और कानून-व्यवस्था को लेकर बहस तेज हो गई है। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद कपिल सिबल ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि राजनीति में इस तरह की हिंसा का कोई स्थान नहीं है।

 

जानकारी के अनुसार, बुधवार 6 मई  की रात को उत्तरी 24 परगना जिले के मध्यमग्राम क्षेत्र के दोहरिया इलाके में अज्ञात हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार हमलावरों ने उनकी कार का पीछा किया और करीब से जाकर गोलीबारी की। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

घटना के समय चंद्रनाथ रथ कार की आगे वाली सीट पर ड्राइवर के बगल में बैठे हुए थे। गोलीबारी में चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

 

अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ को अस्पताल लाए जाने तक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर ने बताया कि उनके सीने में कई गोलियां लगी थीं, जबकि एक गोली पेट में भी लगी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

 

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कपिल सिब्बल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि “चंद्रनाथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस तरह की हिंसा का राजनीति में कोई स्थान नहीं है।” सिब्बल की प्रतिक्रिया के बाद राजनीतिक हलकों में इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

 

भाजपा नेताओं ने इस हमले को राजनीतिक साजिश करार दिया है। भाजपा नेता और नवनिर्वाचित विधायक Kaustav Bagchi ने एक स्थानीय समाचार चैनल से बातचीत में दावा किया कि यह हमला पूरी तरह सुनियोजित था। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावर काफी देर तक चंद्रनाथ रथ की कार का पीछा कर रहे थे और मौका मिलते ही गोलियों की बौछार कर दी। बागची ने कहा कि जब तक आरोपियों की पहचान नहीं हो जाती, पार्टी शांत नहीं बैठेगी।

 

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में शुभेंदु अधिकारी के चुनाव अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई थी। इसी सीट पर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री Mamata Banerjee के खिलाफ चुनावी मुकाबले में आक्रामक प्रचार किया था।

Explore Related Topics

शुभेंदु अधिकारी PA हत्या चंद्रनाथ रथ मर्डर कपिल सिब्बल पश्चिम बंगाल

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →