Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का हुआ निधन, नेताओं ने जताया शोक

Delhi News: मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ अधिवक्ता स्वराज कौशल का निधन। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, गवर्नर वीके सिंह और केंद्रीय मंत्री सिंधिया सहित कई नेताओं ने व्यक्त की संवेदनाएँ।
News Desk
News Desk News Desk
04 Dec 2025
04:15 PM
1 min read
पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का हुआ निधन, नेताओं ने जताया शोक
हाइलाइट्स
Delhi News: मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ अधिवक्ता स्वराज कौशल का निधन। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, गवर्नर वीके सिंह और केंद्रीय मंत्री सिंधिया सहित कई नेताओं ने व्यक्त की संवेदनाएँ।


>मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ अधिवक्ता स्वराज कौशल का बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन पर राजनीतिक और प्रशासनिक जगत के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।


>दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट कर स्वराज कौशल के निधन को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि विधि के क्षेत्र और सार्वजनिक जीवन में कौशल का योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। रेखा गुप्ता ने सांसद बांसुरी स्वराज और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।


>भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने जानकारी दी कि स्वराज कौशल का अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा।


>मिजोरम के गवर्नर जनरल वीके सिंह ने भी दुख व्यक्त करते हुए कहा कि स्वराज कौशल का निधन अत्यंत पीड़ादायक है और उनकी सेवाएँ अविस्मरणीय हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कौशल को न्यायप्रियता और जनसेवा का उदाहरण बताया तथा शोक संवेदना व्यक्त की।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News