Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

थामा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल सलमान की सिकंदर को पछाड़कर बनी 2025 की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म

Bollywood News: आयुष्मान खुराना की थामा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया ऐसा धमाल कि सलमान खान की सिकंदर भी पीछे रह गई।
News Desk
News Desk News Desk
04 Nov 2025
05:57 AM
1 min read
थामा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल सलमान की सिकंदर को पछाड़कर बनी 2025 की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म
हाइलाइट्स
Bollywood News: आयुष्मान खुराना की थामा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया ऐसा धमाल कि सलमान खान की सिकंदर भी पीछे रह गई।


>बॉलीवुड में इस वक्त सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है थामा, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म न केवल दर्शकों के दिलों पर छा गई है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म अब साल 2025 की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है, और इसने सलमान खान की सिकंदर को पछाड़ दिया है।


>21 अक्टूबर को रिलीज हुई ‘थामा’ ने दो हफ्तों के भीतर ही धमाकेदार कमाई कर डाली है। मेकर्स के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 191 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन 141.5 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। इस रफ्तार से माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 200 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।


>सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने वर्ल्डवाइड 184.6 करोड़ रुपए कमाए थे, जो अब तक साल 2025 की सातवीं सबसे बड़ी फिल्म थी। लेकिन थामा ने इसे पछाड़ते हुए इस पायदान पर कब्जा कर लिया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि आयुष्मान और रश्मिका की जोड़ी, साथ ही फिल्म की यूनिक कहानी, इसकी सफलता के बड़े कारण हैं।


>थामा का अगला टारगेट अब अजय देवगन की रेड 2 है, जिसने 237 करोड़ रुपए की वर्ल्डवाइड कमाई की थी। अगर थामा अपनी कमाई की यह रफ्तार बनाए रखती है, तो जल्द ही 2025 की छठी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन सकती है।


>फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोटदार ने किया है। मुख्य भूमिकाओं में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल नजर आ रहे हैं। फिल्म का बजट 140 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म के हॉरर और ह्यूमर का मिक्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है, जिससे इसकी रिपीट ऑडियंस भी बढ़ी है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News