Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

अन्नदाताओं के लिए खुशखबरी - योगी सरकार ने किसानों के लिए खोला बड़ा खजाना

योगी सरकार ने किसानों के लिए तोरिया (लाही) फसल का 2 किलो बीज मिनीकिट मुफ्त देने की घोषणा की है।
News Desk
News Desk News Desk
27 Aug 2025
10:09 AM
1 min read
अन्नदाताओं के लिए खुशखबरी - योगी सरकार ने किसानों के लिए खोला बड़ा खजाना
हाइलाइट्स
योगी सरकार ने किसानों के लिए तोरिया (लाही) फसल का 2 किलो बीज मिनीकिट मुफ्त देने की घोषणा की है।


>योगी सरकार लगातार अन्नदाता किसानों के लिए नई-नई योजनाएं लागू कर रही है। इसी क्रम में कृषि विभाग उत्तर प्रदेश ने “राज्य सहायतित निःशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण कार्यक्रम” के तहत किसानों को तोरिया (लाही) फसल का 2 किलो बीज मिनीकिट बिल्कुल मुफ्त देने का ऐलान किया है।


>इस योजना का लाभ पाने के लिए किसान 31 अगस्त तक कृषि विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदन करने वाले किसानों में से ई-लॉटरी प्रक्रिया द्वारा लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
  • चयनित किसानों को केवल एक मिनीकिट मिलेगा।
  • बीज मिनीकिट का वितरण राजकीय कृषि बीज भंडारों से पीओएस मशीन के माध्यम से किया जाएगा।


>यह योजना प्रदेश के सभी 75 जिलों के किसानों के लिए लागू है। जिन क्षेत्रों में प्राकृतिक कारणों से खरीफ फसल की बुवाई नहीं हो पाई या बुवाई के बाद फसल नष्ट हो गई, वहां के किसान सितंबर के पहले पखवाड़े में तोरिया (लाही) की सफल बुवाई कर सकते हैं। इससे किसानों को अतिरिक्त आय और रबी फसल से पहले बेहतर विकल्प मिलेगा।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News