Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

वृक्ष नहीं वरदान हैं ये त्रिवेणी: प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध बाराबंकी से उठी हरियाली की पुकार

News Desk
News Desk News Desk
05 Jun 2025
04:45 AM
1 min read
वृक्ष नहीं वरदान हैं ये त्रिवेणी: प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध बाराबंकी से उठी हरियाली की पुकार


>विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर “Ending Plastic Pollution Globally” विषयवस्तु के अंतर्गत बाराबंकी में त्रिवेणी वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के नेतृत्व में जिलाधिकारी आवास परिसर में किया गया, जहां अभिजीत मुहूर्त में पवित्र त्रिवेणी—पीपल, बरगद और नीम—के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।


>इस पुनीत अवसर पर डीएम शशांक त्रिपाठी ने बरगद, उनकी धर्मपत्नी शैलजा त्रिपाठी ने नीम, तथा प्रभागीय वनाधिकारी आकाश दीप बधावन ने पीपल का पौधा रोपित किया। जिलाधिकारी ने बताया कि यह महज वृक्षारोपण नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति व पर्यावरण के संतुलन को समर्पित एक पवित्र अनुष्ठान है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News