Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

सपा सांसद अवधेश प्रसाद का दावा: 2027 में बीजेपी को भी 50 सीटें नहीं मिलेंगी

UP Politics: सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है और कहा कि बीजेपी 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार प्रदेश में बनेगी।
News Desk
News Desk News Desk
18 Sep 2025
06:07 AM
1 min read
सपा सांसद अवधेश प्रसाद का दावा: 2027 में बीजेपी को भी 50 सीटें नहीं मिलेंगी
हाइलाइट्स
UP Politics: सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है और कहा कि बीजेपी 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार प्रदेश में बनेगी।


>उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अवधेश प्रसाद ने बड़ा राजनीतिक दावा किया है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में बीजेपी मात्र 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी और सपा की सरकार बनेगी।


>वाराणसी दौरे के दौरान अवधेश प्रसाद ने मौजूदा योगी सरकार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उनका कहना था कि 2027 का चुनाव “संविधान बचाओ, बेरोजगारी, किसान और महंगाई” जैसे मुद्दों पर केंद्रित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता इस सरकार को पूरी तरह हटाकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में कल्याणकारी सरकार बनाएगी।


>सांसद ने 2024 के चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि तब प्रदेश की जनता ने बीजेपी को उत्तर दे दिया था। उन्होंने कहा, “जहां बीजेपी 80 सीटें जीतने का दावा करती थी, वहीं हमारी गठबंधन में सपा और कांग्रेस ने मिलकर आधे से ज्यादा सीटें हासिल कीं। यही जनता 2027 में भी बीजेपी को जवाब देगी।”


>अवधेश प्रसाद ने 2027 के चुनाव में बीजेपी की स्थिति को लेकर भी आश्वस्त अंदाज में कहा, “बीजेपी को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी। हमारा चुनाव मुद्दों पर होगा—किसान, महंगाई, आरक्षण और संविधान। हम लोकतंत्र और जनता के हक के लिए पूरी ताकत से संघर्ष कर रहे हैं।”


>सांसद ने वोट चोरी और चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर भी चिंता जताते हुए कहा कि उनकी पार्टी इसके खिलाफ लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने वर्तमान सरकार पर किसान, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की गिरती स्थिति का भी आरोप लगाया।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News