Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

यूपी कैबिनेट में जल्द होने जा रहा बड़ा फेरबदल ? बैठकों का दौर हुआ शुरू

सीएम योगी और प्रदेश अध्यक्ष की बैठक आज, केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी रिपोर्ट।
Bureau
Bureau News Desk
12 Apr 2026
11:35 AM
1 min read
यूपी कैबिनेट में जल्द होने जा रहा बड़ा फेरबदल ? बैठकों का दौर हुआ शुरू
हाइलाइट्स
सीएम योगी और प्रदेश अध्यक्ष की बैठक आज, केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी रिपोर्ट।

लखनऊ, 12 अप्रैल: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के भीतर संगठनात्मक बदलाव और आगामी नियुक्तियों को लेकर महत्वपूर्ण गतिविधियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार 12 अप्रैल को होने वाली यह बैठक राज्य की राजनीति के लिहाज से अहम मानी जा रही है, जिसमें संगठन और सरकार से जुड़े कई बड़े फैसलों पर चर्चा संभव है।

 

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में संभावित बदलावों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े के लखनऊ दौरे को भी अहम माना जा रहा है। वह प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन के साथ अलग-अलग बैठकों में शामिल होंगे, जहां नई टीम के गठन और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने पर विचार होगा।

 

लंबे समय से लंबित विभिन्न विभागों, आयोगों, निगमों और बोर्डों में अध्यक्षों एवं सदस्यों की नियुक्तियों को लेकर भी इस बैठक में निर्णय होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों की माने तो इन पदों पर जमीनी स्टार पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका मिलने की सम्भावना है ताकि संगठन को मजबूती मिले और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कैडर को सक्रिय किया जा सके।

 

बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी में नए चेहरों को शामिल करने और जिला स्तर पर संतुलित बदलाव करने की रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है।पार्टी में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए युवा और अनुभवी नेताओं के बीच संतुलन बनाने पर जोर दिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल और संगठन से जुड़े दो से तीन चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल करने पर भी विचार किया जा रहा है।

Explore Related Topics

यूपी भाजपा बैठक लखनऊ भाजपा मीटिंग योगी आदित्यनाथ पंकज चौधरी विनोद तावड़े

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News