Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

योगी सरकार के सुधारों से यूपी देश के अग्रणी निवेश गंतव्यों में शामिल

UP News: योगी सरकार के सुधारों से उत्तर प्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस में दूसरे स्थान तक पहुंचा, BRAP 2024 में ‘टॉप अचीवर’ बना।
News Desk
News Desk News Desk
28 Dec 2025
06:39 PM
1 min read
योगी सरकार के सुधारों से यूपी देश के अग्रणी निवेश गंतव्यों में शामिल
हाइलाइट्स
UP News: योगी सरकार के सुधारों से उत्तर प्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस में दूसरे स्थान तक पहुंचा, BRAP 2024 में ‘टॉप अचीवर’ बना।


>वर्ष 2025 में उत्तर प्रदेश ने व्यापार में सुगमता इज ऑफ डूइंग बिज़नेस के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रशासनिक, नीतिगत और डिजिटल सुधारों के चलते राज्य निवेशकों के लिए भरोसेमंद गंतव्य के रूप में उभरा है। सरकार ने ‘मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’ के सिद्धांत पर प्रक्रियाओं के सरलीकरण और पारदर्शिता पर जोर दिया।


>रैंकिंग में सुधार
ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस रैंकिंग में 2017-18 में 12वें स्थान पर रहा उत्तर प्रदेश 2019 में दूसरे स्थान पर पहुंचा। इसके बाद 2022 और 2024 में राज्य को ‘टॉप अचीवर’ श्रेणी में स्थान मिला। लॉजिस्टिक्स रैंकिंग 2022, 2023 और 2024 में भी प्रदेश को ‘अचीवर’ के रूप में मान्यता मिली।


>BRAP 2024 में उपलब्धियां
बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान-2024 के तहत उद्यम स्थापना, श्रम नियमों के सरलीकरण और भूमि प्रशासन में राज्य को ‘टॉप अचीवर’ घोषित किया गया। BRAP और BRAP+ के अंतर्गत 24 क्षेत्रों में 426 सुधार लागू किए गए।


>डिजिटल सिंगल विंडो ‘निवेश मित्र’
45 विभागों की 525 से अधिक सेवाएं एकीकृत पोर्टल ‘निवेश मित्र’ पर उपलब्ध हैं। 20 लाख से अधिक डिजिटल स्वीकृतियां जारी की गईं और 97 प्रतिशत से अधिक आवेदनों का निस्तारण हुआ है। निवेश मित्र 3.0 के जरिए राष्ट्रीय सिंगल विंडो सिस्टम सहित विभिन्न प्लेटफॉर्म्स के एकीकरण की तैयारी की जा रही है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News