Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

गन्ना प्रजातियों के परीक्षण में व्यवस्था और अनुशासन, प्रदेशभर में एकसाथ बोआई का निर्देश

UP Agriculture News: उत्तर प्रदेश में गन्ना प्रजातियों के बहुस्थलीय परीक्षण अब एकरूप और समयबद्ध तरीके से होंगे। गन्ना विकास विभाग की नई एसओपी के तहत सभी चीनी मिलों में बोआई एकसाथ होगी और नई किस्मों का मूल्यांकन पारदर्शिता के साथ किया जाएगा।
News Desk
News Desk News Desk
24 Sep 2025
01:34 AM
1 min read
गन्ना प्रजातियों के परीक्षण में व्यवस्था और अनुशासन, प्रदेशभर में एकसाथ बोआई का निर्देश
हाइलाइट्स
UP Agriculture News: उत्तर प्रदेश में गन्ना प्रजातियों के बहुस्थलीय परीक्षण अब एकरूप और समयबद्ध तरीके से होंगे। गन्ना विकास विभाग की नई एसओपी के तहत सभी चीनी मिलों में बोआई एकसाथ होगी और नई किस्मों का मूल्यांकन पारदर्शिता के साथ किया जाएगा।

>त्तर प्रदेश में गन्ना प्रजातियों के बहुस्थलीय परीक्षण में अब एकरूपता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए गन्ना विकास विभाग ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू कर दी है। इसके तहत राज्य की सभी चीनी मिलों में संबंधित गन्ना प्रजातियों की एकसाथ बोआई होगी और जलमग्न क्षेत्रों में भी परीक्षण किए जाएंगे।

>गन्ना आयुक्त मिनिस्त्री एस. ने कहा कि नई किस्मों के मूल्यांकन के लिए तय किए गए मानक और समय सीमा का पालन अनिवार्य है। एसओपी के अनुसार, ट्रायल में भाग लेने वाली चीनी मिलों में सभी प्लाट का आकार समान रखा जाएगा – प्रत्येक प्लाट 4 मीटर × 4 मीटर, जिसमें 6 पंक्तियों में 90 सेंटीमीटर की दूरी पर गन्ना बोया जाएगा।

>नवविकसित गन्ना किस्मों का उपज आंकलन मानक किस्मों के आधार पर किया जाएगा। शरदकालीन बोआई के लिए सितंबर का अंतिम सप्ताह और बसंतकालीन बोआई के लिए मार्च का अंतिम सप्ताह निर्धारित किया गया है। परीक्षणों में दो पौधा फसल और एक पेड़ी फसल के औसत आंकड़ों की तुलना मानक किस्मों से की जाएगी।

>गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह कदम गन्ना उत्पादन और नई किस्मों के मूल्यांकन में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करेगा। शोध परिषद शाहजहांपुर के वैज्ञानिकों की सलाह से तैयार एसओपी का उद्देश्य है कि प्रदेश में विकसित नई गन्ना किस्मों की खेती प्रभावी और लाभकारी बने।

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News