Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

यूपी में भीषण गर्मी का कहर, 25 जिलों में हीटवेव अलर्ट

प्रयागराज सबसे गर्म, लखनऊ-वाराणसी समेत कई शहरों में लू का प्रकोप जारी
Bureau
Bureau News Desk
20 Apr 2026
11:47 AM
1 min read
यूपी में भीषण गर्मी का कहर, 25 जिलों में हीटवेव अलर्ट
हाइलाइट्स
प्रयागराज सबसे गर्म, लखनऊ-वाराणसी समेत कई शहरों में लू का प्रकोप जारी

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के करीब 25 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी लखनऊ समेत कई शहरों में तापमान लगातार ऊंचे स्तर पर बना हुआ है।

 

मौसम की स्थिति के अनुसार प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ में लू चलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, बाँदा, चित्रकूट, भदोही, सहारनपुर और हमीरपुर समेत अन्य जिलों में भी लू का असर देखने को मिल सकता है।

 

बीते दिन प्रदेश में प्रयागराज सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं वाराणसी में 44.2 डिग्री और बाँदा में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

 

राजधानी लखनऊ में भी गर्मी का प्रकोप जारी है, जहां अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले एक सप्ताह तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

Explore Related Topics

यूपी हीटवेव अलर्ट लखनऊ गर्मी

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News