Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों में बदली कमान

Bureau
Bureau News Desk
09 Apr 2026
07:46 PM
1 min read
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों में बदली कमान

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों और कमिश्नरेट में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस प्रक्रिया में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली वाले प्रमुख शहर जैसे की लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज में अहम बदलाव किये गए है । सागर जैन को डीसीपी प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि ट्विंकल जैन और लिपि नागयाच को क्रमशः लखनऊ और वाराणसी कमिश्नरेट में एडीसीपी पद पर तैनात किया गया है।

 

मिर्जापुर और सोनभद्र जैसे नक्सल प्रभावित जिलों में भी नई तैनाती की गई है। राजकुमार मीणा को एएसपी (नक्सल) मिर्जापुर और ऋषभ रुनवाल को एसपी (नक्सल) सोनभद्र बनाया गया है। इसके अलावा मेरठ, बहराइच, संभल, प्रतापगढ़, जालौन और सहारनपुर जैसे जिलों में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। आयुष विक्रम सिंह को बहराइच में एसपी सिटी, जबकि मयंक पाठक को सहारनपुर में एएसपी (ग्रामीण) की जिम्मेदारी दी गई है।

 

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी: 

क्र.सं. अधिकारी का नाम नई तैनाती
1 सागर जैन डीसीपी, प्रयागराज
2 मनोज कुमार रावत एएसपी (दक्षिणी), संभल
3 आयुष विक्रम सिंह एसपी सिटी, बहराइच
4 विनायक गोपाल भोंसले एएसपी, मेरठ
5 अंतरिक्ष जैन एएसपी (ग्रामीण), बुलंदशहर
6 ट्विंकल जैन एडीसीपी, लखनऊ कमिश्नरेट
7 लिपि नागयाच एडीसीपी, वाराणसी कमिश्नरेट
8 राजकुमार मीणा एएसपी (नक्सल), मिर्जापुर
9 ऋषभ रुनवाल एसपी (नक्सल), सोनभद्र
10 आलोक कुमार एएसपी (पूर्वी), प्रतापगढ़
11 ईशान सोनी एएसपी, जालौन
12 मयंक पाठक एएसपी (ग्रामीण), सहारनपुर

 

 

Explore Related Topics

यूपी आईपीएस ट्रांसफर IPS Transfer UP IPS transfer list लखनऊ यूपी पुलिस तबादला सूची

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News