Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

यूपी के मदरसों में लागू हुआ नया नियम, अब हाजिरी से जुड़ेगा वेतन - डीएमओ करेंगे निगरानी

अनुदानित मदरसों में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, जिन संस्थानों में व्यवस्था नहीं है वहां सिस्टम लगाने के निर्देश।
Bureau
Bureau News Desk
16 Jun 2026
01:43 PM
1 min read
यूपी के मदरसों में लागू हुआ नया नियम, अब हाजिरी से जुड़ेगा वेतन - डीएमओ करेंगे निगरानी
हाइलाइट्स
अनुदानित मदरसों में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, जिन संस्थानों में व्यवस्था नहीं है वहां सिस्टम लगाने के निर्देश।

उत्तर प्रदेश के अनुदानित मदरसों में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य कर दिया गया है। मदरसा शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, उपस्थिति के आधार पर ही वेतन तैयार किया जाएगा। इस व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी डीएमओ को सौंपी गई है।

 

मदरसा शिक्षा बोर्ड की रजिस्ट्रार अंजना सिरोही द्वारा जिला अल्पसंख्यक अधिकारियों को भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि 23 मई को शासन की ओर से सभी अनुदानित मदरसों में बायोमेट्रिक हाजिरी व्यवस्था लागू करने का आदेश जारी किया गया था। हालांकि, कई स्थानों पर अभी तक इसका पूरी तरह पालन नहीं हो पाया है।

 

बोर्ड के अनुसार, बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू नहीं होने के कारण छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की वास्तविक उपस्थिति का सही सत्यापन नहीं हो पा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी मदरसों में आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

निर्देश में कहा गया है कि जिन मदरसों में अभी तक बायोमेट्रिक सिस्टम उपलब्ध नहीं है, वहां जिला अल्पसंख्यक अधिकारी अपनी निगरानी में इस व्यवस्था को स्थापित कराएं। साथ ही इसकी नियमित मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाए।

 

नई व्यवस्था के तहत जिला अल्पसंख्यक अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है कि सभी अनुदानित मदरसे शासन के निर्देशों का पालन करें। इसके अलावा बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के संचालन और निगरानी पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Explore Related Topics

यूपी मदरसा बायोमेट्रिक हाजिरी अनुदानित मदरसे डीएमओ मदरसा शिक्षा बोर्ड

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News