Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

यूपी सरकार की इस नई नीति से कम रेट पर ठेका लेने वालों को भरना होगा भारी अमाउंट

UP News: अब सरकारी निर्माण में सस्ते में काम करने की होड़ महंगी पड़ने वाली है। क्यूंकि यूपी सरकार ऐसा नियम ला रही है जिसमें कम बोली लगाने वालों को भारी परफॉर्मेंस सिक्योरिटी जमा करनी होगी
News Desk
News Desk News Desk
08 Nov 2025
04:27 PM
1 min read
यूपी सरकार की इस नई नीति से कम रेट पर ठेका लेने वालों को भरना होगा भारी अमाउंट
हाइलाइट्स
UP News: अब सरकारी निर्माण में सस्ते में काम करने की होड़ महंगी पड़ने वाली है। क्यूंकि यूपी सरकार ऐसा नियम ला रही है जिसमें कम बोली लगाने वालों को भारी परफॉर्मेंस सिक्योरिटी जमा करनी होगी


>उत्तर प्रदेश में सड़क, पुल और सरकारी भवनों के निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। लोक निर्माण विभाग  ने टेंडर प्रक्रिया में सस्ती बोली को रोकने और निर्माण की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए नई नीति तैयार की है, जिसे जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी मिलने वाली है। इस नई व्यवस्था में विभागीय लागत से अत्यधिक कम दर पर बोली लगाने वाले ठेकेदारों को अब परफॉर्मेंस सिक्योरिटी के रूप में भारी धनराशि जमा करनी होगी।


>सरकार का मानना है कि कम दर पर ठेका लेने वाले अक्सर गुणवत्ता से समझौता करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप समय से पहले सड़कें खराब होती हैं और निर्माण की आयु कम हो जाती है। नई नीति का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण, टिकाऊ और पारदर्शी निर्माण प्रणाली को बढ़ावा देना है।


>क्या बदलेगा नया नियम?

विभागीय लागत से कम बोली जमा करनी होगी अतिरिक्त परफॉर्मेंस सिक्योरिटी
0% – 10% तक कम नहीं लगेगी कोई अतिरिक्त सिक्योरिटी
10 – 15% कम अंतर का 50% जमा करना होगा
15 – 20% कम अंतर का 100% जमा करना होगा
20% से अधिक कम अंतर का 150% जमा करना होगा


>इसके अलावा ठेकेदारों को पहले की तरह ही एफडी/एनएससी के रूप में निर्धारित सुरक्षा राशि भी देनी होगी।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News