Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

सेना-पुलिस का साझा संकल्प: अब रीयल-टाइम इंटेलिजेंस से होगा सुरक्षा तंत्र और मजबूत

News Desk
News Desk News Desk
03 Jul 2025
11:57 AM
1 min read
सेना-पुलिस का साझा संकल्प: अब रीयल-टाइम इंटेलिजेंस से होगा सुरक्षा तंत्र और मजबूत


>उत्तर प्रदेश में आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्णा और भारतीय सेना की सेंट्रल कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता के बीच आज लखनऊ में महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह मुलाकात पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में हुई, जहां दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने इंटर-एजेंसी समन्वय को मजबूत करने और आपसी सहयोग को नई दिशा देने पर विचार-विमर्श किया।


>तीन मुख्य बिंदुओं पर रही खास चर्चा:


  1. >रीयल-टाइम इंटेलिजेंस शेयरिंग: आतंरिक व बाह्य सुरक्षा खतरों को समय रहते पहचानने और मिलकर कार्रवाई करने के लिए इंटेलिजेंस डेटा साझा करने की प्रक्रिया को गति देने पर सहमति बनी।

  2. >संयुक्त रिस्पॉन्स प्रोटोकॉल्स: संकट या आपात स्थिति में सेना और पुलिस के बीच त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई के लिए साझा कार्यप्रणालियों को और सुदृढ़ किया जाएगा।

  3. >आपदा प्रबंधन में सहयोग: प्राकृतिक आपदाओं व मानवीय संकट की स्थितियों में दोनों एजेंसियों के बीच संयुक्त राहत व बचाव कार्य को बेहतर बनाने पर विशेष फोकस रहा।

सुरक्षा के लिए साझा संकल्प


>इस उच्चस्तरीय बैठक में यह स्पष्ट रूप से दोहराया गया कि सेना और पुलिस दोनों राष्ट्र की सुरक्षा व आपदा प्रबंधन में एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दोनों अधिकारियों ने इंटर-एजेंसी सहयोग को बिना किसी अवरोध के लगातार सशक्त करने की दिशा में साझा प्रयासों की बात दोहराई।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News