Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

60,244 पुलिसकर्मियों को मिला नया सफरनामाः यूपी पुलिस में भर्ती का इतिहास रचा, अमित शाह बोले- अब नहीं चलेगा गुंडों का फरमान

News Desk
News Desk News Desk
15 Jun 2025
02:27 AM
1 min read
60,244 पुलिसकर्मियों को मिला नया सफरनामाः यूपी पुलिस में भर्ती का इतिहास रचा, अमित शाह बोले- अब नहीं चलेगा गुंडों का फरमान


>उत्तर प्रदेश में इतिहास रचते हुए एक ही दिन में 60,244 नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र (Joining Letter) दिए गए। यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को एक साथ नियुक्ति दी गई है। इस भव्य आयोजन का केंद्र बना लखनऊ का डिफेंस एक्सपो मैदान, जहां 1,300 बसों के जरिए चयनित युवाओं को लाया गया। इस समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 चयनित अभ्यर्थियों को खुद मंच पर नियुक्ति पत्र सौंपे।

अमित शाह का बड़ा बयान: अब गुंडों का राज नहीं चलेगा


>गृहमंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर कहा, “योगी सरकार में अब गुंडों का फरमान नहीं, कानून का शासन चलता है। आप 60 हजार युवाओं को यह व्यवस्था और मजबूत करनी है। हमारा लक्ष्य है कि एफआईआर के बाद तीन साल के भीतर सुप्रीम कोर्ट तक फैसला हो जाए।” शाह के इस बयान को पुलिस तंत्र की गति और न्याय व्यवस्था में सुधार के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

महिला अभ्यर्थियों की बड़ी भागीदारी


>इस नियुक्ति प्रक्रिया में 12,048 महिला सिपाहियों का चयन हुआ, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि यह सभी युवा प्रशिक्षित नहीं हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा और निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। सभी बसों को GPS और CCTV से लैस किया गया ताकि कोई भी अनहोनी न हो।

चुनावी नजरिए से भी अहम आयोजन


>इस कार्यक्रम को राजनीतिक दृष्टिकोण से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगले वर्ष की शुरुआत में प्रस्तावित पंचायत चुनावों को देखते हुए भाजपा सरकार का यह कदम युवाओं के बीच भरोसा जगाने और रोजगार देने के अपने वादे को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और दोबारा परीक्षा


>इस सिपाही भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत अक्टूबर 2023 में हुई थी। पहली परीक्षा फरवरी 2024 में हुई थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण इसे रद्द कर दिया गया। फिर 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 48 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।


>परीक्षा 300 अंकों की थी जिसमें निगेटिव मार्किंग भी रखी गई थी—हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे गए। इसके बाद 1,74,316 अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया, जो 10 से 27 फरवरी 2025 के बीच आयोजित हुआ।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News