Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

अब यूपी में हर थाने में बनेगी क्रैश इन्वेस्टिगेशन टीम

UP News: सड़क हादसों में लगातार बढ़ती मौतों ने यूपी पुलिस को नई रणनीति अपनाने पर मजबूर कर दिया है। अब हर थाने में तैयार होंगी विशेष टीमें, जो हर दुर्घटना की तह तक जाकर जिम्मेदारियों और कमियों का खुलासा करेंगी।
News Desk
News Desk News Desk
05 Nov 2025
07:07 AM
1 min read
अब यूपी में हर थाने में बनेगी क्रैश इन्वेस्टिगेशन टीम
हाइलाइट्स
UP News: सड़क हादसों में लगातार बढ़ती मौतों ने यूपी पुलिस को नई रणनीति अपनाने पर मजबूर कर दिया है। अब हर थाने में तैयार होंगी विशेष टीमें, जो हर दुर्घटना की तह तक जाकर जिम्मेदारियों और कमियों का खुलासा करेंगी।


>उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों पर काबू पाने और मृत्यु दर कम करने के लिए पुलिस ने नया कदम उठाया है। यातायात नियम सख्त होने के बावजूद हाईवे से लेकर शहरों तक सड़क सुरक्षा की चुनौतियां बनी हुई हैं। इसी को देखते हुए यूपी पुलिस अब सड़क दुर्घटनाओं की जांच के लिए हर थाने में विशेष टीम गठित करने जा रही है।


>यह निर्णय डीजीपी राजीव कृष्ण ने लिया है, जिसके तहत प्रत्येक थाने में 4 से 5 पुलिसकर्मियों की क्रैश इन्वेस्टिगेशन यूनिट तैयार की जाएगी। यह टीम न केवल दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण करेगी, बल्कि सड़क डिजाइन, साइन बोर्ड, ट्रैफिक प्रबंधन और वाहनों की फिटनेस जैसी बारीकियों पर भी रिपोर्ट तैयार करेगी।


>डीजीपी ने निर्देश दिया है कि बड़े हादसों में वाहन की फिटनेस, लंबित चालान, ड्राइवर व्यवहार और सड़क इंजीनियरिंग जैसे पहलुओं की भी जांच होगी। पुलिस मुख्यालय स्तर से इन प्रयासों की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी।


>इस रणनीति के तहत प्रदेश के संवेदनशील जिलों में सड़क सुरक्षा को मजबूत किया जाएगा। केंद्र सरकार के जीरो फेटिलिटी डिस्ट्रिक्ट कार्यक्रम और IRAD डेटा के आधार पर लखनऊ, कानपुर, नोएडा, आगरा, प्रयागराज सहित 20 जिलों को एक्सीडेंट कंट्रोल के लिए चुना गया है।


>इन जिलों के सभी थानों में क्रिटिकल दुर्घटना टीम गठित की जाएगी। साथ ही ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर वहां नागरिक पुलिस और ट्रैफिक नियंत्रण को बढ़ाया जाएगा, ताकि सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News