Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

वो वाहियात बातें करते हैं..., तेज प्रताप यादव के CM योगी वाले बयान पर कांग्रेस ने किया पलटवार

योगी सरकार की वापसी के दावे पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, बीजेपी से गठबंधन के संकेतों पर भी बढ़ी चर्चा।
Bureau
Bureau News Desk
25 May 2026
01:27 PM
1 min read
वो वाहियात बातें करते हैं..., तेज प्रताप यादव के CM योगी वाले बयान पर कांग्रेस ने किया पलटवार
हाइलाइट्स
योगी सरकार की वापसी के दावे पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, बीजेपी से गठबंधन के संकेतों पर भी बढ़ी चर्चा।

 

उत्तर प्रदेश की राजनीति में उस समय नया सियासी विवाद खड़ा हो गया, जब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने यूपी में एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने का दावा किया। उनके इस बयान पर कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है।

 

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने तेज प्रताप यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वह “फिजूल की बयानबाजी” करते हैं और उनके बयानों पर अधिक टिप्पणी करने की आवश्यकता नहीं है। सुरेंद्र राजपूत ने कहा, तेज प्रताप यादव जो फिजूल की बयानबाजी करते हैं, उस पर बहुत ज्यादा टिप्पणी करने की आवश्यकता नहीं है। तेज प्रताप अपनी राजनीति करते हैं। हम सिर्फ उनकी इज्जत इसलिए करते हैं कि वो लालू जी के बेटे हैं, वरना वो वाहियात बातें करते हैं।

 

दरअसल, तेज प्रताप यादव ने हाल ही में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा था कि राज्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दोबारा वापसी होगी और बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का समर्थन नहीं करते हैं।

 

तेज प्रताप यादव ने अपने बयान में कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का राज्य में मजबूत जनाधार है और इसी वजह से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को फिर से जीत मिल सकती है। बीजेपी के साथ संभावित गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा, “अगर मां की कृपा रही तो गठबंधन जरूर होगा।” उनके इस बयान के बाद बिहार और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

 

तेज प्रताप यादव का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज होती जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की रणनीति पर काम कर रही है, जबकि समाजवादी पार्टी पीडीए  समीकरण के सहारे चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।

Explore Related Topics

तेज प्रताप यादव योगी आदित्यनाथ यूपी राजनीति कांग्रेस सुरेंद्र राजपूत

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News