Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, यूपी के तीन शहरों में लगेंगे रोजगार मेले

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा लखनऊ, झांसी और वाराणसी में बृहद रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे, जहां 100 से अधिक कंपनियां युवाओं को नौकरी के अवसर देंगी।
Bureau
Bureau News Desk
13 Mar 2026
09:21 PM
1 min read
युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, यूपी के तीन शहरों में लगेंगे रोजगार मेले
हाइलाइट्स
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा लखनऊ, झांसी और वाराणसी में बृहद रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे, जहां 100 से अधिक कंपनियां युवाओं को नौकरी के अवसर देंगी।

उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को कौशल के आधार पर रोजगार से जोड़ने की दिशा में पहल कर रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन मार्च माह में तीन प्रमुख शहरों लखनऊ, झांसी और वाराणसी में बृहद रोजगार मेलों का आयोजन करेगा, जिसमें विभिन्न निजी कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी।

 

कौशल विकास मिशन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 18 मार्च को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में लखनऊ, कानपुर, अयोध्या और बरेली मंडल के अभ्यर्थियों को भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके बाद 24 मार्च को झांसी के बुंदेलखंड महाविद्यालय में रोजगार मेला आयोजित होगा, जिसमें झांसी, चित्रकूट और आगरा मंडल के युवाओं को आमंत्रित किया गया है।

 

इसके अतिरिक्त 25 मार्च को वाराणसी के राजकीय आईटीआई करौंदी परिसर में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में वाराणसी, मिर्जापुर और प्रयागराज मंडल के युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि कौशल विकास मिशन के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। रोजगार मेलों के जरिए युवाओं और नियोक्ता कंपनियों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

मिशन डायरेक्टर पुलकित खरे के अनुसार रोजगार मेलों में 100 से अधिक कंपनियों और नियोक्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा। इन कंपनियों के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे।

 

इन मेलों में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा कौशल योजना, आईटीआई और पॉलिटेक्निक से प्रशिक्षित युवाओं के साथ-साथ अन्य अभ्यर्थी भी भाग ले सकेंगे। साथ ही महिला अभ्यर्थियों और दिव्यांगजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। कौशल विकास मिशन के अनुसार रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को कंपनियों से सीधे जुड़ने और अपनी योग्यता के अनुरूप नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।

Explore Related Topics

यूपी रोजगार मेला 2026 Lucknow job fair Jhansi rojgar mela Varanasi job fair UP Skill Development Mission youth employment UP

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News