Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

सीएम योगी ने दिया निर्देश, यूपी सरकारी भर्तियों में आरक्षण का कड़ाई से पालन अनिवार्य

UP News: उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियों के दौरान SC, ST, OBC और EWS आरक्षण का कड़ाई से पालन अनिवार्य किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासनादेश जारी हुआ है।
News Desk
News Desk News Desk
31 Dec 2025
06:06 PM
1 min read
सीएम योगी ने दिया निर्देश, यूपी सरकारी भर्तियों में आरक्षण का कड़ाई से पालन अनिवार्य
हाइलाइट्स
UP News: उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियों के दौरान SC, ST, OBC और EWS आरक्षण का कड़ाई से पालन अनिवार्य किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासनादेश जारी हुआ है।


>उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियों के दौरान आरक्षण प्रावधानों के सख्त अनुपालन को लेकर राज्य सरकार ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग द्वारा इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया है।


>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश अनुसार राज्य सरकार की सभी सेवाओं और पदों पर होने वाली भर्तियों में आरक्षण नियमों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा। इस आदेश को सभी अपर मुख्य सचिवों और प्रमुख सचिवों को अनुपालन के लिए भेजा गया है।  


>प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए निर्धारित आरक्षण व्यवस्था को किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।


>शासनादेश में यह भी उल्लेख है कि भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण विज्ञापन, चयन और नियुक्ति में आरक्षण नियमों का सही तरीके से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी स्तर पर आरक्षण व्यवस्था में विसंगति पाई जाती है, तो संबंधित प्राधिकारी जिम्मेदार होंगे।


>

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News