Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर यूपी में सुरक्षा कड़ी, अयोध्या-मथुरा में विशेष सतर्कता

UP News: 6 दिसंबर की बरसी पर अयोध्या, मथुरा और यूपी के प्रमुख जिलों में सुरक्षा कड़ी। पुलिस ने ड्रोन निगरानी, अतिरिक्त बल और संवेदनशील क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाई।
News Desk
News Desk News Desk
06 Dec 2025
10:48 AM
1 min read
बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर यूपी में सुरक्षा कड़ी, अयोध्या-मथुरा में विशेष सतर्कता
हाइलाइट्स
UP News: 6 दिसंबर की बरसी पर अयोध्या, मथुरा और यूपी के प्रमुख जिलों में सुरक्षा कड़ी। पुलिस ने ड्रोन निगरानी, अतिरिक्त बल और संवेदनशील क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाई।


>बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अयोध्या और मथुरा सहित कई जिलों में पुलिस और प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है।


>अधिकारियों के अनुसार, अयोध्या, मथुरा, वाराणसी, लखनऊ, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, कानपुर और प्रयागराज में सुरक्षा बढ़ाई गई है। अयोध्या में 4 दिसंबर से अतिरिक्त गश्त, निगरानी और संवेदनशील क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव ग्रोवर ने बताया कि सभी थानों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं और मंदिर मार्ग सहित संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। होटल, धर्मशालाओं और शहर के प्रवेश द्वारों पर जांच भी तेज कर दी गई है।


>मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि, शाही ईदगाह परिसर को संवेदनशील मानते हुए ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। आगरा रेंज के डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के बाद अधिकारियों के साथ पैदल मार्च किया। मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पूरे शहर को जोन और सेक्टर में विभाजित कर वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। बाहरी जिलों से अतिरिक्त बल, पीएसी, आरएएफ और विशेष इकाइयों की तैनाती की गई है।


>पुलिस अधिकारियों ने कहा कि धार्मिक स्थलों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। दिल्ली में हालिया कार विस्फोट को देखते हुए सतर्कता और बढ़ाई गई है। छह दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह चौकन्नी हैं।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News