Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

एक साथ 19 आईएएस अफसरों का तबादला, देखें कौन कहां गए

News Desk
News Desk News Desk
25 Jul 2025
01:19 AM
1 min read
एक साथ 19 आईएएस अफसरों का तबादला, देखें कौन कहां गए


>उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य के 19 आईएएस अधिकारियों को संयुक्त मजिस्ट्रेट (Joint Magistrate) के रूप में नई जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। ये सभी अधिकारी अब तक सहायक कलेक्टर (Assistant Collector) के पद पर कार्यरत थे। इस बदलाव से प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में सरकार ने एक मजबूत कदम उठाया है।


>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल को मजबूती देने वाले इस आदेश से युवाओं में भी नए ऊर्जा और दायित्व का संचार होगा। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में 19 जिलों में नए संयुक्त मजिस्ट्रेट भेजे गए हैं।


>महत्वपूर्ण तैनातियाँ कुछ इस प्रकार हैं:


  • >

    इशिता किशोर – सहायक कलेक्टर, जौनपुर से संयुक्त मजिस्ट्रेट, बरेली


  • >

    स्मृति मिश्रा – कन्नौज से बिजनौर


  • >

    स्वाति शर्मा – अयोध्या से आगरा


  • >

    शिशिर कुमार सिंह – गोरखपुर से अलीगढ़


  • >

    वैशाली – सुल्तानपुर से कन्नौज


  • >

    गुंजिता अग्रवाल – लखनऊ से बाराबंकी


  • >

    नितिन सिंह – सीतापुर से वाराणसी


  • >

    अनुभव सिंह – प्रयागराज से कानपुर नगर


  • >

    साई आश्रित शाखमुरी – वाराणसी से बदायूं


  • >

    नारायणी भाटिया – मेरठ से हरदोई


  • >

    महेन्द्र सिंह – फर्रूखाबाद से मीरजापुर


  • >

    चलुवराजु आर. – मुजफ्फरनगर से लखीमपुर खीरी


  • >

    काव्या सी. – बाराबंकी से इटावा


  • >

    दीपक सिंघनवाल – झांसी से गाजियाबाद


  • >

    साहिल कुमार – अलीगढ़ से लखनऊ


  • >

    रिंकू सिंह राही – मथुरा से शाहजहांपुर


  • >

    भारती मीणा – प्रयागराज में ही संयुक्त मजिस्ट्रेट बनी रहेंगी


  • >

    प्रतीक्षा सिंह – मेरठ से अंबेडकरनगर


  • >थामिनी एम.दास – मुजफ्फरनगर से सीतापुर

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News